Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » SOUTH EASTERN RAILWAY :आदित्यपुर स्टेशन के लोकल यात्रियों को होगी परेशानी ,23 जून तक रद्द रहेंगी टाटा-चक्रधरपुर, बरकाकाना लोकल सहित कई ट्रेनें, देखें लिस्ट
Breaking News

SOUTH EASTERN RAILWAY :आदित्यपुर स्टेशन के लोकल यात्रियों को होगी परेशानी ,23 जून तक रद्द रहेंगी टाटा-चक्रधरपुर, बरकाकाना लोकल सहित कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 22, 2025Updated:June 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के हजारों दैनिक यात्रियों को इस समय बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने तकनीकी कार्य और हाल ही में कोल्हान क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण 23 जून तक टाटा-चक्रधरपुर मेमू और टाटा-बरकाकाना मेमू सहित कई प्रमुख लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों पर रोज़मर्रा के मजदूर, कर्मचारी और किसान बहुत अधिक निर्भर रहते हैं।

Indian Railways :20 अगस्त से आनंद विहार से चलेगी पुरी-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नई दिल्ली जाने वालों को झटका

औद्योगिक श्रमिकों की बढ़ी चिंता

आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयाँ हैं, जहाँ काम करने वाले हजारों मजदूर कोल्हान के विभिन्न इलाकों से प्रतिदिन आते हैं। इन मजदूरों के लिए टाटा-चक्रधरपुर लोकल ट्रेन ‘लाईफलाइन’ जैसी मानी जाती है। यह ट्रेन सुबह करीब 7 बजे आदित्यपुर पहुँचती है और शाम को 7:45 बजे वापसी करती है। जब यह सेवा बंद हो जाती है, तो मजदूरों को मजबूरी में मोटरसाइकिल, ऑटो या बस का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों का नुकसान होता है।

Indian Railways:नई दिल्ली स्टेशन से हटेगा पुरुषोत्तम सहित कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव

सब्जी विक्रेताओं पर भी असर

टाटा-बरकाकाना मेमू ट्रेन को हाल ही में मेमू रैक में बदला गया है। इस ट्रेन से मूरी-चांडिल रेल लाइन के किसान सब्जियाँ लेकर टाटानगर और आदित्यपुर के बाजारों में बेचने आते हैं। किसानों के लिए यह ट्रेन रोज़गार का मुख्य साधन है, इसलिए इसे ‘सब्जी गाड़ी’ भी कहा जाता है। इस ट्रेन के रद्द होने से ग्रामीण इलाकों के छोटे किसान खासे प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे ने यह स्पष्ट किया है कि ट्रेनों को रद्द करना आवश्यक तकनीकी कार्यों और सुरक्षा कारणों के तहत किया गया है, और यह स्थिति 23 जून तक बनी रहेगी।

SOUTH EASTERN RAILWAY :आदित्यपुर को मिली एक और नई ट्रेन तोहफा, जानिए समय

रविवार को निम्नलिखित ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी:

ट्रेन संख्या 18019: झाड़ग्राम-धनबाद मेमू
गाड़ी संख्या 18602: हटिया-टाटा एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 68086: बरकाकाना-टाटा मेमू
गाड़ी संख्या 68055: आसनसोल-टाटा मेमू
गाड़ी संख्या 68085: टाटा-बरकाकाना मेमू
गाड़ी संख्या 68043: टाटा-राउरकेला मेमू
गाड़ी संख्या 68009/68010: टाटा-चक्रधरपुर-टाटा मेमू
गाड़ी संख्या 68138/68137: चाईबासा-टाटा-चाईबासा मेमू

SOUTH EASTERN RAILWAY :चक्रधरपुर मंडल ने यात्रियों के लिए सुरक्षा और स्वच्छता नियम सख्त किए, उल्लंघन पर जुर्माना तय

निरस्त ट्रेनें (Cancelled Trains):

18019/18020 झारग्राम–धनबाद–झारग्राम मेमू – 23 जून को निरस्त

68128/68127 टाटानगर–चाकुलिया–टाटानगर मेमू – 21 से 23 जून तक

68138/68137 चाईबासा–टाटानगर–चाईबासा मेमू – 21 से 23 जून तक

68129/68130 टाटानगर–बादामपहाड़–टाटानगर मेमू – 21 से 23 जून तक

68043/68044 टाटानगर–राउरकेला–टाटानगर मेमू – 22 जून को

68133/68134 टाटानगर–बादामपहाड़–टाटानगर मेमू – 21 से 23 जून तक

68085/68086 बरकाकाना–टाटानगर–बरकाकाना मेमू – 21 से 23 जून तक

68010/68009 चक्रधरपुर–टाटानगर–चक्रधरपुर मेमू – 21 से 23 जून तक

68006 टाटानगर–खड़गपुर मेमू – 21 से 23 जून तक

68013 खड़गपुर–टाटानगर मेमू – 21 से 23 जून तक

SOUTH EASTERN RAILWAY :टाटा के यार्ड में पानी,20 जून को रहेगी 25 ट्रेनें रद्द,दक्षिण बिहार का भी मार्ग परिवर्तन,देखें लिस्ट

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन (गंतव्य या आरंभ स्टेशन में बदलाव):

13301/13302 धनबाद–टाटानगर–धनबाद एक्सप्रेस – 21 से 23 जून तक आद्रा पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट

68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू – 21 से 23 जून तक पुरुलिया पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट

13512/13511 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल – 22 जून को पुरुलिया में समाप्त/शुरू होगी

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :बाइक चलाते समय हेलमेट पहनें, बालों की भी रखें सुरक्षा

September 18, 2025

Jamshedpur News :पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों पर विशेष सफाई अभियान

September 18, 2025

Jamshedpur News :साकची में चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

September 18, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.