South Eastern Railway : सिनी में जनशताब्दी, राजखरसावां में दक्षिण बिहार एक्सप्रेस और एर्णाकुलम एक्सप्रेस का होगा ठहराव        

377
AD POST

रेल खबर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सिनी  स्टेशन और राजखरसावां स्टेशन में जल्द एक्सप्रेस ठहराव की हरी झंडी मिल गई है। जानकारी अनुसार हावड़ा- बड़बिल -हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का सिनी में और राजखरसावां स्टेशन में टाटा- एर्नाकुलम- टाटा एक्सप्रेस और दुर्ग- राजेंद्र नगर -दुर्ग (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस )का ठहराव जल्द होने जा रहा है।   इसके लिए खूंटी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कई दिनों से प्रयासरत थे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस मांग को रेलवे ने अनुमति दे दी है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं।

इसे भी पढ़ें :-South East Railway :वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक पहुंचा संतरागाछी,आज से ट्रायल रन शुरू

सिनी स्टेशन पर ठहराव:

 

· Iगाड़ी संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को सिनी स्टेशन 10:17 बजे पहुंचेगी और 10:19 बजे प्रस्थान करेगी।

· गाड़ी संख्या 12022 बारबिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को 16:10 बजे सिनी स्टेशन पहुंचेगी और 16:12 बजे प्रस्थान करेगी।

AD POST

इसे भी पढ़ें : –Indian Railway Irctc : जामताड़ा में गंगासागर सहित 8 ट्रेनो को ठहराव की मिली अनुमति, जानिए कौन -कौन सी ट्रेन कब से रुकेगी

राज  खरसांवा स्टेशन  पर ठहराव:

 

· गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 08.05.2023 से यात्रा शुरू कर 17:13 बजे राज्खार्सवां स्टेशन पहुंचेगी और 17:15 बजे निकलेगी.

· गाड़ी संख्या  13288 राजेंद्र नगर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 07.05.2023 से यात्रा प्रारंभ कर 08:41 बजे राज्खरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 08:43 बजे प्रस्थान करेगी.

·  गाड़ी संख्या 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस, यात्रा 07.05.2023 से शुरू होकर 03:13 बजे राज्खार्सवां स्टेशन पहुंचेगी और 03:15 बजे प्रस्थान करेगी।

· गाड़ी संख्या  18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 11.05.2023 से यात्रा शुरू होकर 05:54 बजे राज्यखरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 05:56 बजे प्रस्थान करेगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

03:30