South Eastern Railway:टाटा के साथ रांची के यात्रियों को भी भा रही है रांची -हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस

0 125
AD POST

रेल खबर.

हाल ही में दक्षिण पूर्व रेलवे ने सेमी हाईस्पीड ट्रेन( वंदे भारत एक्सप्रेस) रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया है. इस ट्रेन का परिचालन मूरी,कोटशीला पुरुलिया,चांडिल,टाटा, खड़गपुर के रास्ते किया जा रहा है. सप्ताह में 6 दिन चलने वाली रांची-हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस सबसे ज्यादा टाटा के बाद अब रांची के यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक वंदेभारत एक्सप्रेस में सबसे अधिक टाटा के यात्रियों ने यात्रा की है. लेकिन रांची से भी यात्रियों की संख्या मे इजाफा हुआ है.

*25 अक्टूबर को टाटा से चढ़े 257 यात्री*

बीते 25 अक्टूबर को रांची से 145 एसी चेयरकार में और 12 एग्जीक्यूटिव क्लास, मुरी में चार चेयरकार में, कोटशिला में 3,पुरूलिया- 92 एसी चेयरकार में और 12 एग्जीक्यूटिव क्लास,चांडिल में एक चेयरकार,टाटानगर में 230 और 27 एग्जीक्यूटिव क्लास,खड़गपुर में एक एग्जीक्यूटिव क्लास में एक यात्री चढ़े हैं

 

*26अक्टूबर को चांडिल में एक भी यात्री नही चढ़ा*

26 अक्टूबर को रांची से 159 एसी चेयरकार में और 23 एग्जीक्यूटिव क्लास, मुरी मे सात चेयरकार में, कोटशिला में 7,पुरूलिया- 116 एसी चेयरकार में और 8 एग्जीक्यूटिव क्लास,टाटानगर में 187 और 21 एग्जीक्यूटिव क्लास,यात्रियों ने यात्रा की हैं.

*27 अक्टूबर को रांची से सबसे ज्यादा यात्री हुए हैं सवार*

AD POST

वहीं 27 अक्टूबर को रांची से 219 एसी चेयरकार में और 26 एग्जीक्यूटिव क्लास, मुरी में 19 चेयरकार में, कोटशिला में 2,पुरूलिया- 65एसी चेयरकार में और 6 एग्जीक्यूटिव क्लास,टाटानगर में 170 और 20 एग्जीक्यूटिव क्लास यात्री चढ़े हैं .

*28 अक्टूबर को सबसे कम कोटशिला में सवार हुए यात्री*

वहीं 28 अक्टूबर को रांची से 199एसी चेयरकार में और 25 एग्जीक्यूटिव क्लास, मुरी में चार चेयरकार में, कोटशिला में 3,पुरूलिया- 81 एसी चेयरकार में और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास,चांडिल में सात चेयरकार,टाटानगर में 177 और 25 एग्जीक्यूटिव क्लास, यात्री चढ़े हैं .

*29 अक्टूबर को टाटा से मात्र 100 यात्री हुए सवार

 

29 अक्टूबर को रांची से 280 एसी चेयरकार में और 19 एग्जीक्यूटिव क्लास, मुरी में 8 चेयरकार में, कोटशिला में 3,पुरूलिया- 80 एसी चेयरकार में और 8 एग्जीक्यूटिव क्लास,चांडिल में 2 चेयरकार,टाटानगर में 100और 23 एग्जीक्यूटिव क्लास यात्री चढ़े हैं.

*30 अक्टूबर को पुरूलिया से भी काफी संख्या में चढ़े यात्री*

30 अक्टूबर को रांची से 144 एसी चेयरकार में और 15 एग्जीक्यूटिव क्लास, मुरी में 9 चैयरकार में, कोटशिला में 6,पुरूलिया- 88एसी चेयरकार में और 7 एग्जीक्यूटिव क्लास,चांडिल में 2 चेयरकार,टाटानगर में 225 और 31 एग्जीक्यूटिव क्लास यात्री चढ़े हैं.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

09:48