Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Singhbhum Chamber of Commerce and Industries : शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर व्यावासयियों में आक्रोश बड़ा, मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश » Page 2
Breaking News

Singhbhum Chamber of Commerce and Industries : शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर व्यावासयियों में आक्रोश बड़ा, मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 18, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर माननीय मुख्यमंत्री से चिंता जताई है। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका एवं मानद महसचिव मानव केडिया ने जमशेदपुर के आम नागरिक और विशेष रूप से व्यापारिक समुदाय की ओर से शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर माननीय मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने कहा की शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति इस हद तक बिगड़ गई है कि अपराधी बिल्कुल भी डरते नहीं हैं। लूटपाट, डकैती, चोरी जैसे घटनाएं आए दिन का क्रम बन गई हैं और महिलाएं, व्यवसाय उद्यमी और आम आदमी पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा की विगत कुछ दिन पूर्व छगनलाल दयालजी एंड संस जेवेलर्स शॉप के कर्मचारियों को घायल कर दिया गया और 32 लाख रुपये छीन लिए गए गए, उक्त मामले का अभी तक उदभेदन भी नही हुआ था की आज पुनः साकची बसंत टॉकीज के समीप राजन सराफ के कर्मचारी से अपराधियों द्वारा करीबन 200 ग्राम सोना लूट लिया गया। इस तरह की लगातार हो रही घटनाओं से जमशेदपुर का व्यापार जगत में गहरा आक्रोश है।

उन्होंने 14 फरवरी को सुबह 11 बजे केनरा बैंक बिष्टुपुर जमशेदपुर के मुख्य द्वार पर हुई स्नैचिंग की घटना का हवाला देते हुए कहा की बिस्टुपुर के मुख्य सड़क पर जहां सुबह से ही यातायात की भारी भीड़ होती है वह इस तरह का घटना घटित होना निंदनीय है। साथ ही उन्होंने कहा की दिनदहाड़े सड़क पर महिलाओं से चेन, मोबाइल छीनने, लूट, दुकानों के छत काटकर लूटने, यहां तक ​​कि टेंपो से बड़े-बड़े तेल के टिन टपाने का मामला भी अख़बार के सुर्खियों पर आए दिन देखने को मिलता है। उन्होंने उदहारण देते हुए कहा की दुकानदार शटर/दरवाजे को ठीक से बंद करके घर जाता है लेकिन अगली सुबह जब वह दुकान खोलने आता है, तो उसे आश्चर्य होता है कि ताले टूटे हुए हैं और बड़ी चोरी हुई है।

उन्होंने कहा की अभी कुछ दिन पूर्व ही शहर के सबसे बड़े थोक बाजार जुगसलाई के चौक बाजार में 09 फरवरी को ऐसी घटना जे.एस.आभूषण की दुकान में हुई थी। साथ ही जुगसलाई के सांवरमल शर्मा के यह से 9लाख 83 हजार की लूट हुई थी। धालभूमगढ़ स्थित हिमाद्रि स्टील से 04 टन कॉपर में करीबन 150 किलो कॉपर की ही बरामदगी हो पायी है।
अभी तक न तो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है और न ही कोई बरामदगी हुई है। पूर्व में कुछ मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन किसी भी तरह से लुट/ चोरी के नगदी/ जेवरात सामग्रियां अपराधियों के पास से पुलिस को बरामद नहीं हो रही है। कुछ मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी मात्र पीड़ितों के लिए सांत्वना होती है परंतु लुटे गए समानो / रुपये की बरामदगी नही होना एक प्रशन चिन खड़ा करता है।

चैम्बर के अध्य्क्ष एवं महासचिव ने कहा की शहर को शांतिपूर्ण वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा की शहर के हर चौक पर हेलमेट, सील बेल्ट और मास्क चेकिंग के लिए जिस तरह से पुलिस मुस्तेद है उसी अधिक मुस्तैदी एवं सक्रीयता बाजार में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए होनी चाहिए जिससे अपराधी अपराध करने के पहले सोचे।

उन्होंने कहा की यह उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है कि राज्य और केंद्र सरकारों को विभिन्न करों का भुगतान करने के बावजूद शहर में व्यापारिक समुदाय के पास जीवन और उनकी संपत्तियों की कोई सुरक्षा नहीं है। आए दिन अपराधी बेखौफ लूट व स्नैचिंग में लिप्त होते हैं और पुलिस प्रशासन अपराधियों को गिरफ्तार करने और लूटे गए पैसे की वसूली मुश्किल से कर पा रही है। ऐसे निराशाजनक एवं अपराधिक माहौल में आम नागरिक, विशेष रूप से व्यापारी समुदाय पूरी तरह से असुरक्षित महसूस करते हैं और शहर को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण की तत्काल आवश्यकता है।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह करती है कि जमशेदपुर पुलिस प्रशासन को अपने कामकाज में भारी सुधार करने, आम नागरिकों विशेष रूप से व्यापारिक समुदाय को सुरक्षित महसूस करने के लिए मजबूत निर्देश दिए जाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें आज के युग मे प्रशासन को उच्च टेक्नोलॉजी प्रदान करने की आवश्यकता है जिससे पुलिस भी निर्भीकता एवं तृत्प्रता के साथ मामलों का उदभेदन करने में सहायक सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा की लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लौहनगरी के सक्षम व्यवसायी दूसरे राज्य की और पलायन करने को मजबूर हो सकते है। जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान होगा और राज्य में बेरोजगारी बड़ेगी।

उन्होंने कहा की चैम्बर न आशा करती है की अपराध नियंत्रण के छेत्र में आपके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

इस त्राहिमाम संदेश की प्रतिलिपि माननीय राज्यपाल को भी प्रेषित की जा चुकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर के एबीएस राम मंदिरम में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, रक्तदाताओं ने दिखाया भारी उत्साह

May 16, 2026

Jamshedpur News :श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमवस्या पूजा सपंन्न

May 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दलमा की तलहटी में बनेंगे पार्क और पाथ-वे, विधायक सरयू राय और डीएफओ ने किया भ्रमण

May 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.