सिमडेगा :
सिमडेगा पुलिस ने विशेष अभियान “ऑपरेशन रेड हंट” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दस (10) कुख्यात स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई अभियुक्त 12 साल से लेकर 38 साल तक फरार चल रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले भर में सनसनी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिमडेगा थाना क्षेत्र से तीन, बानो थाना से दो, जलडेगा थाना से दो, टीटांगर थाना से एक, महाबुआंग थाना से एक और ओड़गा ओपी से एक वारंटी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर छेड़खानी, सड़क दुर्घटना, गैर-इरादतन हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, हत्या, बलात्कार और डकैती जैसे गंभीर आरोप हैं।
सिमडेगा थाना
1. विगत 14 वर्षों से फिरार अभियुक्त अमित कुमार बाड़ा, पे0 जोन पतरस बाड़ा, सा0- मुंजबेड़ा, थाना$जिला- सिमडेगा के विरूद्ध छेड़छाड़ करने के आरोप में टी0टांगर थाना काण्ड सं0- 35/11, धारा- 354/34 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था। अभियुक्त उक्त काण्ड में विगत 14 वर्षों से फिरार चल रहे थे एवं अपने ससुराल ग्राम- तेलीटोली, थाना- रेंगारीह में रह रहे थे, जिसे छापामारी के क्रम में ग्राम- तेलीटोली, थाना- रेंगारीह, जिला- सिमडेगा से गिरफ्तार किया गया।
2. विगत 21 वर्षों से फिरार अभियुक्त लिबनुस सोरंेग, पे0- जोहन सोरेंग, सा0- देवबहार कटहलटोली, गोतरा डीपाटोली, थाना$जिला- सिमडेगा जो ट्रक चलाता था। टी0टांगर थानान्तर्गत अर्जुन ढोढा के पास अपने ट्रक से थाना के वाहन वाहन को धक्का मार देता है। उक्त के संबंध में टी0टांगर थाना काण्ड सं0- 48/04, धारा- 279/427 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था। अभियुक्त उक्त काण्ड में विगत 21 वर्षों से फिरार चल रहे थे और ग्राम गोतरा डीपाटोली, थाना-सिमडेगा में घर बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे थे, जिसे छापामारी अभियान चलाकर ग्राम – गोतरा डीपाटोली, थाना- सिमडेगा से गिरफ्तार किया गया।
3. विगत 12 वर्षों से फरार अभियुक्त असारू सिंह, पे0- पुसा सिंह, सा0- बांकी, थाना- बानो, जिला- सिमडेगा, जिनके विरूद्ध वाहन दुर्घटना करने के आरोप में गुमला जिला जी0आर0- 68/13 दर्ज किया गया था। अभियुक्त विगत 12 वर्षों से फिरार चले आ रहे थे और ग्राम- बांकी थाना- बानो, जिला- सिमडेगा में रह रहे थे, जिसे विशेष छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया।
* बानो थाना।
4. विगत 32 वर्षों से फिरार अभियुक्त जुनुल कन्डूलना, उर्फ अनिल कन्डूलना, उर्फ जुनुल मुण्डा, पिता- स्व सावन कन्डूलना, सा0 नवागांव पहानटोली, थाना- बानो, जिला- सिमडेगा, जिनके विरूद्ध गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में बानो थाना काण्ड सं0- 30/93, धारा- 304/34 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था । अभियुक्त विगत 32 वर्षों से फिरार चले आ रहे थे और अपने घर ग्राम- नवागांव पहानटोली, थाना- बानो, जिला- सिमडेगा में रह रहे थे जिसे छापामारी अभियान के क्रम में गिरफ्तार किया गया।
5. विगत 17 वर्षों से फिरार अभियुक्त मुकुन्द महतो उर्फ संजय महतो, पिता- स्व0 मदन महतो, सा0 हाटिंग होड़े थाना- बानो जिला- सिमडेगा, जिनके विरूद्ध रंगदारी एवं लूट के आरोप में बानो थाना काण्ड सं0- 38/2008, दिनांक- 03.08.2008, दर्ज किया गया था। इनके विरूद्ध गुमला जिला यथा बसिया थाना काण्ड सं0- 98/08, धारा- 396/412 भा0द0वि0 एवं कामडारा थाना काण्ड सं0- 56/08, धारा- 414/412 भा0द0वि0 एवं0 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत काण्ड दर्ज है उक्त काण्डों में अभियुक्त विगत 17 वर्षाें से फिरार चले आ रहे थे, एवं रॉची जिलान्तर्गत ग्राम- जामटोली, थाना- बेड़ो, में अपना नाम बदलकर संजय महतो के नाम से अपने परिवार के साथ रह रहे थे और जीवीकोपार्जन कर रहे थें। इनके द्वारा फजी आधार कार्ड भी संजय महतो के नाम से बनवाया गया है। जिसे विशेष छापामारी अभियान चलाकर, ग्राम- जामटोली, थाना- बेड़ो, जिला रॉची से गिरफ्तार किया गया।
* जलडेगा थाना।
6. विगत 13 वर्षों से फिरार अभियुक्त कन्दरू सिंह, पे0- भुदुल सिंह, सा0- जलडेगा जामटोली, थाना- जलडेगा, जिला- सिमडेगा, जिनके विरूद्ध परबा पंचायत में अपने ही मित्र को फराठी से मार कर हत्या कर शव छुपाने के आरोप में जलडेगा थाना कांड सं0- 42/12 दिनांक 07.12.2012 धारा- 302/201/34 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था। अभियुक्त विगत 13 वर्षों से फिरार चल रहे थे एवं अपने घर जलडेगा जामटोली, थाना- जलडेगा, जिला- सिमडेगा में रह रहे थे जिसे विशेष छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया।
7. विगत 21 वर्षों से फिरार अभियुक्त मो0 नौसाद खाँ, पे0- स्व0 कुदरत अली, सा0- सूखा झरिया, थाना- जलडेगा, जिला- सिमडेगा, जिनके विरूद्ध सिमडेगा कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के दो गुटों में आपसी लड़ाई में पिस्टल का भय दिखाकर मारपीट करने के आरोप में एस0टी0 केस सं0- 124/2004 धारा- 419, 307/341/323/34 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी0)/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। उक्त काण्ड में अभियुक्त विगत 21 वर्षों से फिरार चले आ रहे थे एवं रॉची जिला के डोरंडा थाना क्षेत्र में रह रहे थे जिसे रॉची जिला के डोरंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
टी0टांगर थाना।
8. विगत 23 वर्षों से फिरार अभियुक्त भीमसेन्ट लोहरा उर्फ टेको लोहरा, पे0 स्व0 प्रसाद लोहरा, सा0- आसनबेड़ा, थाना- टी0टांगर, जिला- सिमडेगा के विरूद्ध जलडेगा थानान्तर्गत गृह भेदन करने के आरोप में जी0आर 05/02 दर्ज किया गया था। उक्त काण्ड में अभियुक्त विगत 23 वर्षों से फिरार चल रहे थे एवं अपने घर ग्राम – आसनबेड़ा, थाना- टी0टांगर, जिला- सिमडेगा में रह रहे थे जिसे विशेष छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया।
* महाबुआंग थाना।
9. विगत 29 वर्षों से फिरार पावल गुड़िया, पिता- जयमसीह गुड़िया सा0- सुमिनबेड़ा सेरेंग छापर थाना- महाबुआंग, जिला- सिमडेगा के विरूद्ध गांव के ही लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में बानो थाना काण्ड सं0- 51/96, दिनांक- 26.12.96, धारा- 376/34 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था। उक्त काण्ड में अभियुक्त को वर्ष 2003 में माननीय न्यायालय द्वारा सजा दिया गया था जिसके उपरांत हाई कोर्ट अपील के बाद बेल पर बारह आये। उक्त अभियुक्त विगत 29 वर्षों से फिरार चल रहे थे एवं ग्राम- डोंगरी ब्रिजफोर्ड स्कूल के पास थाना तुपुदाना, जिला- रॉची में भाड़े के घर में रहकर राज मिस्त्री का काम कर रहे थे, जिन्हें विशेष छाापामारी अभियान चलाकर तुपुदाना रॉची से गिरफ्तार किया गया।
* ओड़गा ओ0पी0 ।
10. विगत 38 वर्षों से फिरार अभियुक्त जोहन मुण्डा उर्फ जोधा टोपनो, पिता- सुखराम मुण्डा उर्फ मार्टिन टोपनो, सा0- सेरेंगढ़ा, थाना- जलडेगा, जिला- सिमडेगा के विरूद्ध ग्राम- पैतानो में वादी के घर से चीरा हुआ लकड़ी को लूटने के आरोप में ओड़गा थाना काण्ड सं0- 24/87, दिनांक- 08.07.1987, धारा- 395 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था। उक्त काण्ड में अभियुक्त विगत 38 वर्षों से फिरार चल रहे थे एवं अपने घर ग्राम- सेरेंगढ़ा, थाना- जलडेगा, जिला- सिमडेगा में रह रहे थे, जिन्हें विशेष छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया।

