Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :उपायुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल, कुचाई का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Breaking News

SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :उपायुक्त ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल, कुचाई का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 सरायकेला- खरसावां

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आज कुचाई प्रखंड अंतर्गत कल्याण अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सनमत फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पाया कि अस्पताल में कुल 50 बेड की उपलब्धता के बावजूद केवल 9 मरीज ही भर्ती हैं तथा प्रतिदिन की ओपीडी संख्या भी अपेक्षाकृत कम है। इस पर उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल करने के निर्देश दिए।

एक्स-रे मशीन को अप्रचालित (नॉन-फंक्शनल) पाए जाने पर उसे शीघ्र चालू करने हेतु आवश्यक तकनीकी उपाय करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, बिना वैध कारण के अनुपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा वेतन में कटौती करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक एवं कर्मी मरीजों के प्रति सहयोगपूर्ण, संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करें ताकि मरीजों की संतुष्टि और अस्पताल में उपस्थिति दोनों में वृद्धि हो सके।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश –

अस्पताल परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

भर्ती मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

समस्त पंजी एवं रजिस्टरों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण हो।

सूचना पटल पर रोस्टरवार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति प्रदर्शित की जाए।

मरीजों को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना आदि के तहत लाभान्वित किया जाए।

उपायुक्त ने एमटीसी (Malnutrition Treatment Centre) की सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित करते हुए SAM (Severely Acute Malnourished) एवं MAM (Moderately Acute Malnourished) बच्चों की पहचान कर समयबद्ध रूप से भर्ती कराने को कहा।

इस अवसर पर उन्होंने महिला एवं पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उनके बेहतर इलाज हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कल्याण अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सुविधा शीघ्र सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jharkhand News :शहीद जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता- हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

October 9, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बना आत्मनिर्भर भारत : आदित्य साहू

October 9, 2025

CHANDIL NEWS :नारायण आईटीआई में टॉपर छात्र-छात्राओं का सम्मान व जयप्रकाश नारायण एवं मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि मनाई गई

October 9, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.