गम्हरिया
—–
विगत एक वर्ष से लंबित म्यूटेशन के संबंध में पता लगाने अंचल कार्यालय पहुंचे बड़़ा गम्हरिया निवासी जीतेन्द्र शर्मा को अंचलकर्मियों द्वारा पिटाई कर दी गई। सूचना मिलने पर उक्त स्थल पर पहुँची आदित्यपुर पुलिस द्वारा मामले को शांत कराया गयज्ञं इस संबंध में जीतेन्द्र शर्मा ने बताया कि उसके द्वारा दो वर्ष पूर्व कार्यालय में म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया गया था किन्तु अभी तक म्यूटेशन नहीं हो पाया है। इसका कारण जाने सोमवार को वह अंचल कार्यालय पहुंचे थे। इसी क्रम में कर्मचारियों द्वारा उन्हें बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट गई। इधर, अंचलकर्मियों ने बताया कि युवक द्वारा काम कर रही महिला कर्मचारियों को अपशब्द कहा गया। इससे आक्रोशित अन्य कर्मचारियों द्वारा उसे जबरन कार्यालय से बाहर किया गया। उन्होंने बताया कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। युवक द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है.। हालाँकि समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत थाना में दर्ज नहीं कराई गई है।
