
जमशेदपुर।


साईं परिवार विश्व सेवा संसथान , जमशेदपुर के तत्वधान में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ साईं बाबा की धुप आरती के साथ प्रारंभ हुई तत्पश्चात बाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी . पालकी यात्रा के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया भजन संध्या श्री प्रेम अगरवाल एवं उनकी टीम के द्वारा देर रात तक भोले बाबा एवं साईं भजन प्रस्तुति दी गयी . भजन संध्या
के भगवन भोले शंकर की झांकी भी प्रदर्शित की गयी . भजन संध्या से पूर्व दो दिवसीय महोत्सव के औपचारिक उद्घाटन श्री बहादुर बेसरा , मिथिलेश घोष , डॉ नीलम सिन्हा , प्रणव कुमार , रुपेश कटरिआर , उमेश सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया . इस मौके बड़ी संख्या में आस पास के भक्त उपस्थित थे .
-: भगवन भोले शंकर के काल्पनिक आभूषणों से पुरे मंदिर प्रांगन की साज सजावट की गयी :-
शहर के प्रसिद्ध हस्तशिल्प कलाकारों के द्वारा भगवन भोले शंकर के काल्पनिक आभूषणों से पुरे मंदिर प्रांगन की आकर्षक साज सजावट की गयी . पुरे मंदिर प्रांगन में भोले बाबा के आभूषण त्रिशूल , डमरू, रुद्राक्ष ,बेल पत्री से सजावट की गयी . 10 फीट आकार के “ध्यान मुद्रा में भगवान आदि शंकर” के रूप को विग्रह के रूप में प्रदर्शित की गयी . 12 फीट आकार के तोरण द्वारा बनाया गया जिसमे डमरू एवं बेल पत्री तोरण द्वारा को शुशोभित किये हुए थे . फोटोग्राफी के लिए भगवन भोलेशंकर के “त्रिनेत्र” स्वरूप में सेल्फी कार्नर बनाया गया जिसमे भक्तों ने खूब तस्वीर खिचवाई .
-: 12 घंटे तक चार पहर की विशेष पूजन अनुष्ठान के आयोजन :-
21 फरवरी , शुक्रवार को महाशिव्र्रात्रि के पावन अवसर पर प्रातः 5.00 बजे से शाम 5.00 तक पूजन एवं अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है . संध्या 6.00 बजे से अगले दिन 22 फ़रवरी सुबह 6.00 बजे तक चार पहर की पूजन का आयोजन किया जायेगा . चार पहर की पूजन में प्रथम पहर की पूजन का समय होगा संध्या 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक . प्रथम पहर के पूजन के पश्चात भगवन भोलेनाथ की भजन होगी . दुसरे पहर की पूजन की समय होगी रात्रि 9.00 बजे से मध्य रात्रि 12.00 बजे तक दुसरे पहर के पूजन के पश्चात शिव विवाह का कार्यक्रम होगा . तीसरे पहर की पूजन की समय होगी मध्य रात्रि 12 बजे से रात्रि 3.00 बजे तक. तीसरे पहर के पूजन व रुद्राभिषेक के पश्चात रुद्राष्टाध्यायी के द्वारा हवन होगी . चतुर्थ पहर की पूजन की समय होगी मध्य रात्रि 3.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक . चतुर्थ पहर की पूजन के पश्चात बाबा की महाआरती होगी . प्रत्येक पहर में भोले बाबा को अलग अलग भोग अर्पित की जाएगी . विशेष पूजन अनुष्ठान पंडितचार्या हरेराम दुबे के मार्गदशन में कूल 5 पुरोहितों के द्वारा संपन्न कराया जायेगा .

