रांची। निगरानी ब्यूरो ने भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कवायद और तेज कर दी है। भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ शिकायत करने के लिए कई मोबाइल नंबर जारी किये गये हैं। निगरानी ब्यूरो के आइजी मुरालीलाल मीणा के निर्देश पर ये नंबर जारी किये गये हैं। श्री मीणा ने कहा है कि राज्य सरकार की मंशा है कि राज्य के सरकारी कार्यालयों में किसी भी काम के लिए अफसर घूस नहीं मांगे। सरकार जीरो टॉलरेंस पर विश्वास करती है। इसे देखते हुए मुख्यालय समेत प्रमंडलीय कार्यालयों में कार्यरत उच्चपदस्थ अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उनके आदेश के बाद निगरानी ब्यूरो ने कई मोबाइल नंबर आम लोगों के लिए सार्वजनिक किये हैं। इन नंबरों पर की जा सकती है शिकायत पुलिस महानिरीक्षक मुरारीलाल मीणा 94311-72045 आरक्षी अधीक्षक विपुल शुक्ला 94311-08671 आरक्षी अधीक्षक एन प्रसाद 94311-72076 प्रभारी आरक्षी अधीक्षक आलोक 94311-06962 सुरेंद्र सलकर, हजारीबाग प्रभारी 94317-75060 शंभु प्रसाद, दुमका प्रभारी 94313-51030 सकलदेव राम, कोल्हान प्रभारी 94311-56201 कई भ्रष्ट अधिकारियों को किया गया गिरफ्तार पिछले एक साल के दौरान भ्रष्ट अधिकारियों को निगरानी ने गिरफ्तार किया है। पिछले वित्तीय वर्ष 32 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। 32 लाख रुपये से भी अधिक की बरामदगी की गयी थी। कुछ अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का मामला भी दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
