Odisha Ministers Resignation : CM नवीन पटनायक ने मंत्रिमंडल से लिया इस्तीफा

0 373
AD POST

भुवनेश्वर।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha Chief Minister Naveen Patnaik) ने अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया है। जिसके चलते राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे।

5 जून को मंत्रिमंडल लेगा शपथ: ओडिशा में सभी मंत्रियों ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नया मंत्रिमंडल 5 जून 2022 को शपथ लेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते हैं जिसके चलते यह फैसला लिया गया। जिसके बाद ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सहित राज्य के सभी 20 मंत्रियों ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

AD POST

सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने अपना इस्तीफा पत्र विधानसभा उपाध्यक्ष को भेजा। इसके बाद मंत्रियों के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हुआ और एक के बाद एक सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नए मंत्रिमंडल का गठन करेंगे।

Jharkhand News :ईडी ने सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज किया

नवीन पटनायक के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब विधानसभा अध्यक्ष के साथ पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दिया है। ऐसे में नए मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा, इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सभी मंत्रियों की जगह अब नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि, उन चेहरों के नामों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। सभी मंत्री रविवार को ओडिशा के राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

12:50