खेल डेस्क।
नई दिल्ली स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अर्जुन मुंडा जी, सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री राम चरण जी, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा जी, तथा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आईपीएल की तर्ज़ पर तैयार APL का उद्देश्य भारत में तीरंदाजी को नई दिशा और ऊँचाई प्रदान करना है। यह लीग युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का भी माध्यम बनेगी।
इस बार लीग में छह दमदार टीमें हिस्सा ले रही हैं –
पृथ्वीराज योद्धा (दिल्ली)
काकतीय नाइट्स (तेलंगाना)
माइटी मराठा (महाराष्ट्र)
राजपुताना रॉयल्स (राजस्थान)
चेऱो आर्चर्स (झारखंड)
चोल चीफ्स (तमिलनाडु)
विशेष बात यह है कि इस लीग में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भी शामिल हो रहे हैं, जिससे इसे वैश्विक आयाम मिलेगा। APL का मुख्य उद्देश्य युवा और अनुभवी तीरंदाजों को सशक्त मंच देना, खेल में नई ऊर्जा और सहभागिता बढ़ाना तथा भारत को विश्वस्तर पर तीरंदाजी में नई पहचान दिलाना है।


