जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कमेटी ने पार्टी विरोधी काम करने के आरोप में भाजपा के महिला जिला अध्यक्ष नीरु सिहं सहित दो मंडल अध्यक्षों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत पार्टी ने तीनो को पदमुक्त कर दिया है।और कारण बताओ नोटिस जारी की है।मंडल अध्यक्षो में सोनारी के मंडल अध्यक्ष चुन्नू भूमिज और बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष सुरजंन राय शामिल है। हालाकि महिला जिला अध्यक्ष नीरु सिहं ने अपना पक्ष जिला अध्यक्ष के पास रख दिया है।लेकिन दोनो मंडल अध्यक्षो की ओर से अभी तक अपना पक्ष नही रखा गया है।
इन सभी पर आरोप है कि यह चुनाव खत्म होने के बाद भी जमशेदपुर(पूर्वी) से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप जीते सरयू राय के लिए काम कर रहे है।यही नही इन तीनो को सरयू राय के संगठन भारतीय जन मोर्चा के कार्यक्रम में देखा जा रहा है।
इस सबंध में भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि भाजपा की महिला जिला अध्यक्ष नीरु सिंह , सोनारी के मंडल अध्यक्ष चुन्नू भूमिज और बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष सुरजंन राय को चेतावनी के बाद भी सरयू राय के कार्यक्रम मे देखे जा रहे थे। उसके बाद तीनो को पदमूक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इसमे महिला जिला अध्यक्ष नीरु सिहं ने अपना पक्ष जिला अध्यक्ष के पास रखा है।लेकिन दोनो मंडल अध्यक्षो की ओर से अभी तक अपना पक्ष नही रखा गया है। उन्होने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए प्रदेश कमेटी को लिखा गया है। प्रदेश कमेटी के निर्णय पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि इसके अलावे भी कई लोग है जो पार्टी के विरोध में काम किए थे। उनपर भी कार्रवाई किया जाएगा।
मालूम हो कि बीते विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के द्रारा तत्कालीन मंत्री व जमशेदपुर(पश्छिम) के विधायक सरयू राय को जमशेदपुर(पश्थिम) सेटिकट नही दिया गया था। इसके लिए सरयू राय ने मूख्यमंत्री रघुवर दास को जिम्मेदार माना था। और उनके विरोध ही चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओ ने खुलकर उनका साथ दिया था। और इस चुनाव में सरयू राय की जीत भी हुई। उसके बाद पार्टी ने कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जून मुंडा के करीबी अमरप्रीत सिह काले सहित 20 लोगो पार्टी से 6साल के निष्कासिक कर दिया गया है।
