Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पश्चिम बंगाल कैश कांड मामले में 22 दिन बाद जेल से निकले विधायक इरफान
Breaking News

पश्चिम बंगाल कैश कांड मामले में 22 दिन बाद जेल से निकले विधायक इरफान

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 20, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जामताड़ा।
पश्चिम बंगाल कैश कांड मामले में बीते 30 जुलाई को जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी सहित दो अन्य कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगारी की गिरफ्तारी 4900000 रुपए नगद के साथ हावड़ा के पंचला थाना क्षेत्र में हुई थी। भले ही उनके दामन पर पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप लगा लेकिन न्यायपालिका पर आज भी उन्हें पूरा भरोसा है। और इरफान अंसारी को विश्वास है कि उनके दामन पर लगा हुआ दाग जरूर धुलेगा। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान विधायक की ओर से बताया गया कि वह राशि साड़ी खरीदने के लिए था। इसी दौरान झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने से संबंधित एक मामला दर्ज करवाया गया। उक्त मामले के आधार पर कोलकाता के कोर्ट से तीनों विधायकों को सीआईडी की रिमांड पर दे दिया गया था।

समय के साथ उनकी मुश्किलें बढ़ती गई और सीआईडी की टीम ने उनके रांची और जामताड़ा स्थित आवास पर रेड किया था। हालांकि जामताड़ा आवास पर सीआईडी के हाथ कुछ नहीं लगा लेकिन रांची आवास से लगभग 5 लाख 74 हजार रुपए नगद बरामद हुए थे।

इधर विधायक की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए कोलकाता उच्च न्यायालय ने बुधवार को जमानत दे दिया था। लेकिन कागजी प्रक्रिया शनिवार को पूरी होने के बाद देर शाम वे जेल से बाहर निकले। विधायक ने कहा कि उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। उन्होंने खुद को कांग्रेसी बताया। विधायक इरफान ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उन्हें न्याय मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण के संदर्भ में कहा कि वे उसका जवाब देंगे और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस मामले से वे बेदाग निकलेंगे। वहीं दूसरी ओर जामताड़ा में उनके जेल से छूट जाने के बाद समर्थकों में उत्साह दिखा। सुभाष चौक पर समर्थकों ने आतिशबाजी की। हालांकि इस दौरान जिलाध्यक्ष सहित कमेटी के अधिकांश लोग अनुपस्थिति रहे। समर्थकों में भले ही विधायक के जेल से छूट जाने से उत्साह बढ़ गया है, लेकिन उनके दामन पर जो सरकार को अस्थिर करने के एवज में पैसे लेने वाले आरोप का दाग लगा है उसे धोना विधायक इरफान अंसारी के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने इस संदर्भ में पार्टी को भी जवाब देने की बात कही है। विधायक ने यह भी कहा कि 1700000 रुपए उनका था जो वे 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर साड़ी वितरण के लिए खरीदने आए थे। कहा कि प्रत्येक वर्ष साड़ी, कंबल आदि की खरीदी कोलकाता से करते है। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में साड़ी की खरीदारी करने के लिए वे कोलकाता आये थे। जहां उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:जमशेदपुर में साहित्य, पर्यावरण और विचारों का महोत्सव,21–22 दिसंबर को होगा जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025

December 13, 2025

Jamshedpur News:युद्धस्तर पर तैयारी , 14 दिसंबर की रात तक पूरा होगा मिशन, कोल्हान के पहले ‘Gen-Z डाकघर’ को दिया जा रहा अंतिम रूप

December 13, 2025

Jamshedpur News:बिष्टुपुर के रीगल बिल्डिंग में होम लेन इंटीरियर शोरूम का शुभारंभ

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.