
अजय धारी सिंह

*मधुबनी:* आगामी लोकसभा के आम चुनाव 2024 में मधुबनी जिले के कोशी दियारा इलाके के बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। जिले के कोशी दियारा क्षेत्र में लोकसभा के 7 बूथ पड़ते हैं, जो सभी झंझारपुर लोकसभा के अंदर आते हैं। झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के भेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत, कोसी नदी को पार करके लोकसभा के 7 बूथ पर चुनाव में मतदान के लिए जाना होता है। झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण के 7 मई 2024 को मतदान होना है।
कोशी दियारा इलाका की 7 बूथों पर लोकसभा चुनाव में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। उपरोक्त बातें मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने कही सुशील कुमार ने कहा की झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के भेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसी नदी को पार करके 7 बूथ पर लोकसभा चुनाव में मतदान होना है। जिले के कोशी दियारा क्षेत्र में लोकसभा के 7 बूथ पड़ते हैं, जो सभी झंझारपुर लोकसभा के अंदर आते हैं। बताते चलें की झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण के 7 मई 2024 को मतदान होना है। इसको लेकर मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने बताया की इलाका में इलेक्शन कमीशन के गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। सभी बूथों पर पुलिस बल मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसी के साथ एसपी ने कहा की मतदाताओं को किसी भी प्रकार का भय नहीं करना है, सभी नागरिक मतदान करने शांतिपूर्वक और निश्चिंत होकर मतदान करें। सभी बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा।