अजय धारी सिंह।
*मधुबनी:* मधुबनी नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 42 में नलजल का कार्य करने वाले ठेकेदार सुबोध कुमार सिंह ने वार्ड पार्षद पार्वती देवी के पुत्र अमित बारी पर मारपीट करने एवं 5 लाख रुपया रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पार्षद पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ नगर थाना में FIR दर्ज कराया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा की दोनो ओर से आवेदन दिया गया है, जिसपर FIR दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
मधुबनी नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 42 में नलजल का कार्य करने वाले ठेकेदार सुबोध कुमार सिंह ने वार्ड पार्षद पार्वती देवी के पुत्र अमित बारी पर मारपीट करने एवं 5 लाख रुपया रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ठेकेदार सुबोध कुमार सिंह ने पार्षद पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ नगर थाना में FIR दर्ज कराया है। सुबोध सिंह ने कहा की जब वे काम करने गए तो उन्हे वार्ड पार्षद के पुत्र ने काम करने से रोका और जे०ई० को बुलाने के लिए कहा। साथ ही 5 लाख रुपए लाने को भी बोला। कुछ देर बाद कुछ लोगो ने उन्हे घेरकर उनके साथ मारपीट किया और पॉकेट में रखा 20,000 हजार रुपया और गर्दन से सोने का चेन निकाल लिया। साथ ही 112 या 100 पर पुलिस को फोन भी नही करने दिया। हम जैसे तैसे वहां से जान बचा कर निकले।
वहीं पार्षद पार्वती देवी के पुत्र अमित बारी ने ठेकेदार सुबोध कुमार सिंह के सभी आरोप को निराधार बताया है। अमित ने कहा की मैं अपने वार्ड में काम कराने के लिए पैसा क्यों लूंगा? जनता सब देख रही है, वो सब जानती है। मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा की मधुबनी नगर निगम द्वारा नल जल योजना के ठेकेदार सुबोध कुमार सिंह को काम दिया गया है। उनके आवेदन के मुताबिक वार्ड 42 में नल जल योजना द्वारा लगाए गए नल में गंदा पानी आ रहा था। जिसको लेकर कोई कंप्लेन आया था, तो वो गए थे। जहां दोनो पक्षों द्वारा विवाद और मारपीट की बात सामने आ रही है। मामले को लेकर दोनो ओर से आवेदन दिया गया है। जिसमे ठेकेदार सुबोध कुमार सिंह का एफआईआर नंबर 49/24 और अमित बारी का एफआईआर नंबर 50/24 है। दोनो दर्ज FIR पर अभी छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

