Madhubani News :लड़ाई को रोकने के लिए गए युवक की गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या

115
AD POST

अजय धारी सिंह*

*मधुबनी:* जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक पर आपसी विवाद में बिचबचाव को गए एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक जयप्रकाश चौधरी को मधुबनी सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष राजा बाबू और राजनगर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने सदर अस्पताल से दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

*लड़ाई में बचाव करने गए युवक की गोली मारकर हत्या।*

AD POST

परिजन ने बताया कि सुबह से ही तीन भाइयों बीरू यादव, राजेंद्र यादव और जितेंद्र यादव के बीच झंझट चल रहा था। जिसे छुड़ाने के लिए शाम को करीब 5 बजे जयप्रकाश चौधरी पिता गणेश चौधरी गया था। जयप्रकाश का इनलोगो से कोई वास्ता नहीं हुआ। अपराधियों ने चकदह के बजरंग चौक पर 12 नंबर गुमटी के ओवर ब्रिज के नीचे गोली मार कर गिरा दिया। आनन-फानन में घायल युवक जयप्रकाश को स्थानीय लोगों ने मधुबनी सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया। जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ० अरशद अली ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ० अली ने बताया कि मृतक को इलाज के लिए लाया गया था लेकिन यहां आने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। मौत कैसे हुई ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। बरहाल पुलिस आई हुई है मामले की तहकीकात कर रही है। सदर अस्पताल में घटना की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। मृतक जयप्रकाश चौधरी की उम्र करीब 32 वर्ष है और वह मधुबनी नगर निगम के वार्ड 22, चकदह का निवासी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 2 छोटी लड़की को छोड़ गया है।

*हिरासत में लिए गए 2 लोग। इलाके में तनाव को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।*

घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को सदर अस्पताल में तैनात कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक को देखने और मामले की पूरी जानकारी लेने सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंचे।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष राजा बाबू और राजनगर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने सदर अस्पताल से दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए चकदह में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि राजनगर थाना क्षेत्र में लगातार गोलीबारी की घटना होने से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर जहां पुलिस अपराधियों की धड़-पकड़ को लेकर के रोज नए-नए दावे कर रही है, वहीं दूसरी और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े किसी को भी गोली मार कर निकल जाते हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

12:54