Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » मधुबनी में तीसरे चरण के चुनाव में 6 सीटों पर होगा मतदान, जाने कौन कहाँ ठोक रहा ताल
Breaking News

मधुबनी में तीसरे चरण के चुनाव में 6 सीटों पर होगा मतदान, जाने कौन कहाँ ठोक रहा ताल

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 7, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

अजय धारी सिंह

मधुबनी: मधुबनी जिले की 10 सीट में से बिहार विधानसभा के तीसरे चरण में जिले के 6 विधानसभा 31-हरलाखी, 32-बेनीपट्टी , 33-खजौली, 34-बाबूबरही, 35-बिस्फी एवं 40-लौकहा में आने वाले 7 नवंबर को मतदान होना है। छह विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 95 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। आइये विधानसभा वार आपको बताते हैं किस विधानसभा में कौन-कौन प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।


31-हरलाखी विधानसभा से 17 प्रत्याशी

31-हरलाखी विधानसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। उनमें जदयू से सुधांशु शेखर, सीपीआई पार्टी से राम नरेश पांडेय , रालोसपा से संतोष कुमार सिंह, लोजपा से विकास कुमार मिश्र, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी से संजय कामत, संयुक्त विकास पार्टी से देवन मुखिया, जन अधिकार पार्टी (लोकतान्त्रिक) से संतोष कुमार झा, बहुजन मुक्ति पार्टी से मो. यूनुस, स्वाभिमान पार्टी से नगीना प्रसाद महतोके अलावे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मंगेश झा,अर्चना देवी, कांग्रेस के बागी मो. शब्बीर, भाजपा के बागी अजय भगत, श्रवण कुमार यादव,सतीश कुमार, दिनेश कुमार यादव और MSU समर्थित मन्दाकिनी चौधरी चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार हरलाखी में जदयू के सुधांशु शेखर ने 62,434 मत लाकर कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे मो. शब्बीर (47,784) को 14,650 मतों से पटकनी दी थी। लेकिन इस बार वह जदयू के टिकट पर मैदान में हैं।

32-बेनीपट्टी विधानसभा से मंत्री ठोक रहे ताल

बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बेनीपट्टी से 5 प्रत्याशी अपने-अपने पार्टी के सिम्बोल से जबकि 10 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें वर्तमान विधायक भावना झा कांग्रेस पार्टी से, विनोद नारायण झा भाजपा से, अनुराधा सिंह पलूरल्स पार्टी से, नूतन देवी रिपब्लि पार्टी ऑफ़ इंडिया (अठावले) से, नागेंद्र प्रसाद यादव बहुजन समाज पार्टी से वहीं विनोदानंद कामत, अमरनाथ, चन्दन कुमार, ललन किशोर झा, विनोद शंकर झा, राजद के बागी राजेश कुमार यादव, जदयू के बागी नीरज कुमार झा, अबू बकर रहमानी, रुपेश कुमार और मिथिलेश चंद्र झा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हैं। पिछली बार बेनीपट्टी में कांग्रेस के भावना झा ने 55,978 (41.52%) लाया और भाजपा के टिकट से लड़ रहे निवर्तमान विधायक विनोद नारायण झा 51,244 मत(38.01%) को 4734 मतों से हराया था।

33-खजौली विधानसभा में 22 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे

खजौली विधानसभा क्षेत्र में 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। खजौली से 12 प्रत्याशी अपने-अपने पार्टी के सिम्बोल से जबकि 10 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें वर्तमान विधायक सीताराम यादव राजद से, अरुण शंकर प्रसाद भाजपा से, बबलू गुप्ता रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (अठावले) से, राम सुफल यादव जन मिथिला विकास पार्टी से, हरिभूषण कुमार लोग जन पार्टी (सेकुलर) से, ब्रज किशोर यादव जन अधिकार पार्टी (लोकतान्त्रिक) से, रितेश कुमार मंडल प्रबल भारत पार्टी से, दिनेश प्रसाद सिंह जन शक्ति विकास पार्टी (डेमोक्रेटिक), कुमार चैतन्य प्लुरलस पार्टी से, चंद्रकेतु नारायण यादव जनता दल (राष्ट्रवादी) से, वीरेंदर कुमार यादव समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक)से, सैयद हसनल हक़ आज़ाद समाज पार्टी (कांसी राम) से वहीं ब्रजेश राउत, राम नारायण ठाकुर, प्रमिला देवी, दिलीप कँवर, राम कुमार राम, अम्बिका प्रसाद सिंह, पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, अंकित कुमार महतो, नरेश कुमार सिंह और राजदेव दास निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हैं। पिछली बार खजौली में राजद के सीताराम यादव ने 1,64,293 मतों में से 71,534(43.56%) मत लाकर भाजपा के टिकट से लड़ रहे निवर्तमान विधायक अरुण शंकर प्रसाद 60,831(37.04%) मत को 10,703 मतों से हराया था।

34-बाबूबरही विधानसभा से 13 प्रत्याशी में पूर्व मंत्री की पुत्र-वधु भी

बाबूबरही विधानसभा से कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं। बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में मीना कुमारी जनता दल यूनाइटेड से, उमाकांत यादव से, अमरनाथ प्रसाद लोजपा से, शालिनी कुमारी द पलूरल्स से, अनिल कुमार यादव रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (अठावले) से, शिव नारायण मंडल वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से, राजकुमार सिंह जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक से, रामा सिंह भारतीय चेतना पार्टी से, मनोज झा समता पार्टी से, महेंद्र प्रसाद सिंह रालोसपा से, विद्या सागर मंडल जागो हिंदुस्तान पार्टी से वहीँ महानारायण राय, विश्वनाथ राय निर्दलीय ताल ठोक रहीं हैं। पिछली बार बाबूबरही में जदयू के कपिलदेव कामत ने 1,63,295 मतों में से 61,486 (37.67%) मत लाकर लोजपा के टिकट से लड़ रहे बिनोद कुमार सिंह 41,219(25.25%) मत को 20,267 मतों से हराया था।

35-बिस्फी विधानसभा से 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

35- बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। उनमें राजद से निवर्तमान विधायक डॉ फैयाज अहमद, भाजपा से हरिभूषण ठाकुर “बचौल” , प्लूरस से मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी पुष्पम प्रिया चौधरी, जनतांत्रिक लोकहित पार्टी से अबधेश कुमार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से तौकीर, समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक) से मो. औसफ के अलावे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजकुमार मुखिया, महेश्वर प्रसाद चौधरी, भारत पासवान, अशोक कुमार राय, मनीष कुमार, इंद्रजीत महतो, और अरविन्द कुमार मिश्र चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार बिस्फी में राजद के फ़ैयाज़ अहमद ने 1,59,984 मतों में से 70,975 (44.37%) मत लाकर रालोसपा के टिकट से लड़ रहे मनोज कुमार 35,650(22.29%) मत को 35,325 मतों से हराया था।

40-लौकहा विधानसभा में पूर्व मंत्री सहित 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

लौकहा विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लौकहा से 12 प्रत्याशी अपने-अपने पार्टी के सिम्बोल से जबकि 3 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें वर्तमान विधायक मंत्री लक्ष्मेश्वर राय जदयू से, भारत भूषण मंडल राजद से, इंदु देवी राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोसलिस्ट) से, रंजीत कुमार यादव सत्य बहुमत पार्टी से, ललित कुमार महतो जन अधिकार पार्टी (डेमोक्रेटिक) से, ललित मंडल जागो हिंदुस्तान पार्टी से, देव शंकर आर्य भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी से, भोला पासवान प्रोटिस्टिक ब्लॉक से, राम कुमार मंडल वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से, कुमारी मालविका भारतीय चेतना पार्टी से, अलोक कुमार यादव समाजवादी जनता दाल (डेमोक्रेटिक) और प्रमोद कुमार प्रियदर्शी लोक जन शक्ति पार्टी से वहीं दिनेश गुप्ता, इंद्रदेव जी, बालेश्वर गुरमतिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। पिछली बार लौकहा में जदयू के लक्ष्मेश्वर राय ने 1,83,278 मतों में से 79,971 (43.64%) मत लाकर भाजपा के टिकट से लड़ रहे प्रमोद कुमार प्रियदर्शी 56,138(30.64%) मत को 23,833 मतों से हराया था

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News:बिष्टुपुर के रीगल बिल्डिंग में होम लेन इंटीरियर शोरूम का शुभारंभ

December 13, 2025

AAJ KA RASIFAL :13 दिसम्बर 2025 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 13, 2025

Jamshedpur News :कोलकाता एग्ज़िबिशन में चमकी जमशेदपुर की सागरिका भौमिक, यूनिक आर्ट के रूप में रतन टाटा की ग्लास पेंटिंग ने सबका दिल जीता

December 12, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.