संजय कुमार सुमन
मधेपुरा
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मंदिर में आयोजित चार दिवसीय श्री श्री 108 रामनाम महायज्ञ और पूजन कार्यक्रम आज शुक्रवार को गाजे के साथ सम्पन्न हो गया। आयोजन स्थल पर स्थापित श्रीराम,सीता,श्रीकृष्ण, माता सरस्वती,राजा शैलहेश समेत विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा को नगर भ्रमण के बाद स्थानीय तालाब में विसर्जित कर दिया गया। महिलाओ नें अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई गीत गाकर प्रतिमा को विदाई दी। नगर भ्रमण में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।इससे एक बार फ़िर गंगा युमना की तहज़ीब चौसा में देखने को मिली। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल साथ चल रहे थे। मौके पर यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सूर्यकुमार पट्वे, पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान, मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार बंटी, राजकिशोर पासवान, बिंदेश्वरी पासवान, कैलाश पासवान, भूपेन्द्र पासवान,अरविन्द यादव,कुंजबिहारी शास्त्री,मनोज पासवान,प्रो.मनोज यादव समेत दर्जनों लोग शामिल थे ।
प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे के साथ धूमधाम से की गई। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम, हर-हर महादेव व गायत्री माता की जय के उदघोष से वातारण भक्तिमय दिखा ।डीजे पर बज रहे फिल्मी गानों पर युवाओ ने जम कर नृत्य किया और रंग बिरंगे आतिशबाजी की। चौसा पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार बंटी के आधे दर्जन से अधिक घुरसवार ने प्रतिमा की अगुवाई की।
