जमशेदपुर।

झारखंड सरकार के नगर विकास आवास विभाग ने JNAC के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार सहित अपने 11 पदाधिकारीगण का तबादला कर दिया है ।इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।अधिसूचना के मुताबिक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार का तबादला कर दिया गया हैं।कृष्णा कुमार का तबादला राज्य शहरी विकास अभिकरण का उपनिदेशक बनाया गया हैं।उनके जगह में रामगढ़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का विशेष पदाधिकारी बनाया गया हैं।इसके अलावेवही मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय का स्थानांतरण कार्यपालक अभियंता, आवास बोर्ड के रूप में किया गया हैI
मानगो नगर निगम के नए कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव बनाए गए हैं, चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार का स्थानांतरण कार्यपालक पदाधिकारी गढ़वा के लिए किया गया है