कोडरमा। बुधवार को कोडरमा जिले में फिर 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके एक दिन पहले भी मुंबई से लौटे भाई बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार देर शाम रांची से हुई पुष्टि के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हो गयी है, जिनमे 3 स्वस्थ हो चुके है। जिले में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की 6 दिन पहले मौत हो चुकी है। अब कोडरमा जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 30 हो गयी है। आज मिले 3 मरीज भी बाहर से लौटे हैं जो फिलहाल कवारेंटाइन में ही थे। इन तीन मरीजों को रात में ही कोविड 19 हॉली फैमिली अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। तीनों चंदवारा प्रखंड के बेंदी, कोडरमा के करमा और मरकच्चो के बरवाडीह के रहने वाले हैं।
