
खुंटी।जनजातीय ममलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी मीरा मुंडा के साथ कर्रा के प्रसिद्ध सोनमेर माता मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और राज्य की खुशहाली की कामना की। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने भी माथा टेका। लोकसभा चुनाव के पूर्व अर्जुन मुंडा ने सोनमेर मंदिर में जीत का आशीर्वाद मांगा था। मंत्री बनने के बाद वे आज सपरिवार पूजा अर्चना के लिए सोनमेर मंदिर पहुंचे थे।