डेस्क.10 अप्रैल,जमशेदपुर
झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव अभय सिंह ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान में नरेन्द्र मोदी की भारत विजय रैली को सुपर फ्लाफ रैली करार दिया। अभय सिंह ने कहा कि 50 हजाऱ की भीड़ जुटाने की दंभ भरने वाली भाजपा भाड़े पर भी 5 हजार की भीड़ जुटाने में सफल नहीं हो पायी। भाजपा के इस रैली की कहानी मैदान में खाली पड़ी कुर्सीयां बयां कर रही थी। देश में भाजपा और नमो की हवा की जाप करने वाले भगवा बिग्रेड को जमशेदपुर की रैली से ऐहसास हो गया की जमशेदपुर की जनता उनकी हवा-हवाई और चिकनी चुपड़़ी बातों में आने वाली नहीं है।

