जमशेदपुर।

रांची में आगनबाड़ी सेविकाओं पर हुए लाठी चार्ज की घटना के विरोध मे गुरुवार को आगनबाडी सेविकाओ ने डीसी ऑफिस में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के विरोध में नारे भी लगाए।
प्रदर्शन कर रहे सेविकाओ का कहना है कि सरकार उनके आंदोलन को दबाने के लिए उन पर लाठी चार्ज करवाया गया है। लेकिन सेविकाओ ने प्रण लिया है जबतक उनकी मांगो को पूर्ति नही होती है तबतक उनका आंदोलन समाप्त नही होगी। प्रदर्शन के दौरान सेविकाओ ने लाठी चार्ज करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।