जमशेदपुर।
सोनारी थाना अंतर्गत नौलक्खा अपार्टमेंट में घटित गोलीबारी की घटना के अभियुक्त निलंबित पुलिस अवर निरीक्षक मनोज गुप्ता ने आज को जमशेदपुर पुलिस के सामने सरेंडर किया | इनके निशानदेही पर 01 सर्विस रिवॉल्वर, 19 कारतूस बरामद किया गया |
बतादे कि 26 जूलाई को सबइस्पेंक्टर मनोज गुप्ता ने अपनी पत्नी पूनम गुप्ता , उसके मुहबोले भाई चंदन और उसकी मां सीमा देवी को गोली मार दी थी। इस दौरान चंदन की मां सीमा देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। जबकि मनोज गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता और चंदन अभी भी घायल अवस्था मे टाटा मूख्य अस्पताल में इलाजरत है।