जमशेदपुर।भाजपा, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा 5 अप्रैल को मानगो से निकलने वाली हिंदू नववर्ष यात्रा में शामिल होने को लेकर आज सोनारी, कदमा तथा बिष्टुपुर मंडल की बैठक की। बैठक में मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में भारी संख्या में संबंधित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं हिन्दू धर्म पे्रमियों ने भाग लिया। सबों ने हिन्दू नववर्ष यात्रा में शामिल होने को गर्व एवं खुशी की बात बतायी। बैठक में सबों ने इस बात पर सहमति जतायी की उक्त यात्रा में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के सभी मंडल से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं हिन्दू धर्म प्रेमी पूरी अनुशासन के साथ शामिल होंगे तथा यात्रा को सफल बनाएंगे। सोनारी की बैठक चुन्नू भूमिज, कदमा की बैठक दीपु सिंह तथा बिष्टुपुर की बैठक सुर रंजन राय की अध्यक्षता सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से क्रमशः ललन द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य रूप से राकेश सिंह, मनीष पाण्डेय, के पी सिंह, प्रदीप सिंह, बुद्वेश्वर कर्मकार, शंकर राव, मुन्ना सिंह, अशोक दुबे, अरविंद महतो, राजु सिंह, अशोक सिंह, रवि तिवारी, तापस चटर्जी, महेन्द्र यादव, नारायण प्रसाद, विपुन मिश्रा, जगन्नाथ धीवर, संजय तिवारी, पिंटु साव, प्रशान्त बनर्जी, पिनाकिन ठक्कर के साथ ही काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं हिंदू धर्म प्रेमी उपस्थित थे।
