Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-जमशेदपुर-भाजपा के तिरंगा यात्रा से पूरे शहर में गूँजा ‘भारत माता की जय’
Top Stories

जमशेदपुर-जमशेदपुर-भाजपा के तिरंगा यात्रा से पूरे शहर में गूँजा ‘भारत माता की जय’

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 23, 2016No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

भारतीय स्वाधीनता के 70वें वर्ष के गौरवपूर्ण मौके पर आज़ादी में सर्वस्व बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारियों के सम्मान हेतु भाजपा द्वारा आहूत देशव्यापी तिरंगा-यात्रा मंगलवार को जमशेदपुर में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो व भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार द्वारा मानगो स्थित गांधी मैदान से किया गया । यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावे काफ़ी संख्या में आम जनता ने भी हिस्सा लेते हुए राष्ट्र के प्रति एकता का परिचय दिया । तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गए वंदेमातरम तथा भारत माता की जय के गगणभेदी नारों से समूचे शहर में राष्ट्रीयता की लहर दौड़ी । इस यात्रा में काफ़ी संख्या में महिलाओं समेत विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया । मानगो गांधी मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा बिरसानगर में शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संपन्न हुई । इस दौरान यात्रा का शहर में जगह जगह फूलमालाओं से स्वागत कर तिरंगे झंडे और शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गयी तथा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक लगाकर सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। यात्रा के दौरान भाजपा जिला कमिटी द्वारा विशेष रूप से सजाई गई भारी वाहन पर माँ भारती तथा अनेक शहीदों के चित्र लगे पोस्टर लोगों को आज़ादी में उनके बलिदानों की याद दिला रहे थें । वहीं बज रहे देशभक्ति गीतों ने राह चलते लोगों को भी सर झुककर तिरंगे को सलाम करने पर विवश कर दिया । भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी हैं, वह हमेशा याद रखी जाएगी। इन्हीं कुर्बानियों को याद करने के लिए भाजपा तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर शहीदों को याद कर रही हैं । वहीं अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान हैं। इसे कभी झुकने नहीं दिया जाएगा। ये तिरंगा झंडा शौर्य का प्रतीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश की शान के लिए भाजपा सरकार अपनी कमर कसकर तैयार है । उन्होंने जनसमूह से आह्वाहन किया कि कहीं से कोई समस्या आई तो हमें देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए । उन्होंने दावा की भाजपा द्वारा आहूत उक्त यात्रा में लगभग 2100 से ज्यादा मोटरसाइकिलों एवं दर्ज़नों चारपहिया वाहनों पर अनुमानतः पांच हज़ार से ज्यादा लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाया । उन्होंने बताया कि यात्रा में भाजपा समर्थकों के अलावे आम जनमानस की भी सक्रिय भागीदारी रही । इस दौरान विशेष रूप से भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा , देवेंद्र सिंह , मनोज सिंह , योगेश मल्होत्रा , राजेश शुक्ला , हरेंद्र पांडेय , अनिल सिंह , हलधर नारायण शाह , निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद , विकास सिंह , जिप चेयरमैन बुलु रानी सिंह , ज़िला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह , भाजयुमो नेता विकास सिंह , कुलवंत सिंह बंटी ,
महिला मोर्चा अध्यक्ष राजपति देवी , अनुसूचित जाति मोर्चा मूचिराम बाउरी , मोर्चा अध्यक्ष काजु शांडिल , ज़िला पदाधिकारियों में मुकुल मिश्रा , रामसिंह मुंडा , मिथिलेश सिंह यादव , खेमलाल चौधरी , पुर्वी विस विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल , सतीश सिंह , कमल किशोर , जोगेंद्र सिंह जोगी , भूपेंद्र सिंह , संजीव मुखर्जी , विमल जालान , अजय श्रीवास्तव , अनिल मोदी , संजीव सिन्हा , गुंजन यादव के अलावे मंडल अध्यक्षों में नीरज सिंह , राजेश साव , मोहम्मद निसार अहमद , उमाशंकर सिंह , सुरंजन राय , चुन्नू भूमिज , दीपू सिंह , सुशिल चन्द्र महतो , अभय चौबे , पंकज सिन्हा , जितेंद्र राय , रंजन सिंह , श्रीराम प्रसाद , रमेश नाग , दीपक झा , प्रोबिर चटर्जी राणा , पप्पू मिश्रा , बारीडीह महामंत्री जीवन साहू , जुगालाई महामंत्री हेमेंद्र जैन , बागबेड़ा से अश्विनी तिवारी के अलावे भाजयुमो अध्यक्ष रतन महतो , शैलेश गुप्ता , राजेश सिंह , स्वाति मित्रा , मनोज वाजपेयी , प्रीती सिन्हा , ध्रुव मिश्रा , मीना प्रसाद के समेत विभिन्न मंडल अध्यक्षों के नेत्तित्व में आये हज़ारों कार्यकर्त्ता मौजूद रहें ।

● इन मार्गों से गुज़री तिरंगा यात्रा :
पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के मानगो स्थित गांधी मैदान में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात शुरू हुई यात्रा खुदीराम बोस चौक पहुँची । यहाँ शहीद क्रांतिकारी खुदीराम की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत यात्रा बस स्टैंड गोलचक्कर से गुजरती हुई साकची और तत्पश्चात बिष्टुपुर पहुँची । बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के निकट अवस्थित जेआरडी टाटा की प्रतिमा पर भाजपाजनों द्वारा माल्यार्पण किया गया । तिरंगा यात्रा आगे बढ़ती हुई जुगसलाई फ़ाटक के निकट शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुँची जहाँ श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपाई ने जुगसलाई स्थित कुँवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इसके पश्चात भाजपाई स्टेशन ओवरब्रिज होते हुए बर्मामाइंस , गोलमुरी आरडीटाटा गोलचक्कर , गोलमुरी भाजपा कार्यालय , टिनप्लेट होते हुए टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर पहुँचे । यहाँ सेंट्रल बस चालक संघ एवं भाजपा टेल्को मण्डल के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया । इसके पश्चात यात्रा बिरसानगर स्थित संडे मार्केट पहुँची जहाँ शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात तिरंगा यात्रा संपन्न हुई ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Ramdas Soren latest news :रामदास सोरेन जी की हालत गंभीर, पर पूरा झारखंड उनके साथ खड़ा है” — भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

August 3, 2025

Ramdas Soren Health Update :शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर

August 3, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :कारगिल दिवस जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने किया युद्ध वीरों का सम्मान

August 3, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.