जमशेदपुर।
बड़कागांव की विधायक निर्मला देवी की गिरफतारी और राज्य में भु-अधिग्रहण नियम 2013 का अनुपालन नहीं करने का विरोध तथा झारखंड सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ में जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस कमिटी द्धारा शुक्रवार की संध्या 5 बजे साकची शहीद चैक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया।
युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित हुए पुतला दहन के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनन्द बिहारी दूबे, अजय सिंह, संजीव श्रीवास्तव आदि ने कहा कि कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करेंगे, लेकिन राज्य सरकार की हिटलर शाही नीति बर्दाशत नहीं करेंगे। कांग्रेस इस लड़ाई को राज्यव्यापी लड़ेगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिखा चैधरी, जयन्ती दास, राजेश चैधरी, शैलेन्द्र सिंह, शिबू सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, मनोजकांत भट्ट, शिवनारायण रजक, शशीभूषण, राज किशोर सिंह, पिंटू सिंह, श्रवण साव, चन्दन, काशी, सुनील प्रसाद, मनोज साव, रोहीत शर्मा, गौतम साव, सुशील दास, सुष्मिता दास, रौनक कुमार आदि उपस्थित थे।