जमशेदपुर ।
भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रदेश पदाधिकारियों ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों ,जिला पदाधिकारी ,मंच एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कुशवाहा भवन गुरुद्वारा बस्ती साकची में संपन्न हुयी।जिसमे संघटन हित में कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया।बैठक के प्रारम्भ में सभी नेताओं ने नए जिलाध्यक्ष को शुभकामनायें दी तथा हरसंभव सहयोग का वादा किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की वे आज भी एक कार्यकर्ता है और जिलाध्यक्ष रहते हुए भी वे एक कार्यकर्ता की तरह संगठन की सेवा करते रहेंगे।उन्होंने कहा की भाजपा एक बहुत बड़ा परिवार है।वे इस परिवार के अध्यक्ष के रूप में युवाओं के जोश और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के सामंजस्य एवं तालमेल के साथ संघटन हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार जनहित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। किन्तु जागरूकता के अभाव में इन योजनाओं का समुचित लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा हैं। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है।उन्होंने कहा की भाजपा जमशेदपुर महानगर के सक्रिय सदस्यों को संघटन कार्यों से जोड़ने एवं समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से अगस्त माह में एक भव्य सक्रीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने कहा की अब सरकारी योजनाओं में कमीशन खोरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।भाजपा कार्यकर्ता विकास योजनाओं के एक एक पैसे का हिसाब सरकारी पदाधिकारियों से लेंगे।उन्होंने भ्रष्ठ सरकारी पदाधिकारियों को आगाह करते हुए कहा की विकास के कार्यों में भ्रस्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने मंडल अध्यक्षों से निवेदन किया की वे जल्द से जल्द अपनी कार्यसमिति की घोषणा कर दे ताकि संघटन के कार्यों में तेजी आ सके। बैठक में मुख्य रूप से नन्द जी प्रसाद चंद्रशेखर मिश्रा देवेन्द्र सिंह विनोद सिंह राज कु श्रीवास्तव राजेश कु शुक्ला हरेन्द्र प्रसाद अभय सिंह उज्जैन अनिल सिंह हलधर नारायण साह योगेश मल्होत्रा राम नारायण शर्मा विकाश सिंह कुलवंत सिंह बंटी कमल किशोर सतीश सिंह तपन कर्मकार राम सिंह मुंडा भूपेंद्र सिंह पवन अग्रवाल बारी मुर्मू संजीव मुखर्जी विमल जालान अनिल मोदी राजेश सिंह सत्यप्रकाश सिंह रतन महतो राजपति देवी मुची राम बाउरी दानियाल दानिश एवं अन्य उपस्थित थे।