गम्हरिया
—–
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुखाड़, मंहगाई समेत अन्य समस्याओं को लेकर मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की जिलाध्यक्ष रेखा वक्शी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य की स्थिति बदहाल है। उसी प्रकार जिले के किसान सुखाड़ की मार झेल रहे हैं। किन्तु सरकार की ओर से अबतक उनके लिए किसी प्रकार के मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है। इससे उनके समक्ष गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्यक्रम को संबाधित करते हुए जिला महामंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सŸाा में आते ही मंहगाई पर रोक लगाने की घोषणा किया था। किन्तु डेढ़ वर्षों में मँहगाई इतनी चरम सीमा पर पहुँच गई है कि भोजन की थाली से दाल गायब होती नजर आ रही है। कार्यक्रम के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर योग्य लोगों को शीघ्र राशन कार्ड मुहैया कराने, 60 वर्ष उम्र की सभी महिलाओं को बृद्धापेंशन व 40 वर्ष उम्र से ऊपर की विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन अनिवार्य रुप से देने, डायन प्रथा व घरेलू हिंसा के नाम पर महिलाओं का शोषण बन्द कराने, महिलाओं को हर स्तर पर 33 प्रतिशत आरक्षण देने, सुखाड़ राहत कार्य में तेजी लाने तथा मँहगाई पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस मौके पर प्रेमलता देवी, वारी महतो, मंजू प्रमाणिक, जसना सरदार, उषा महतो, कौशल्या देवी, अलका दास, मोनिका घोष, गायत्री महतो समेत काफी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं
