टीडब्ल्यूयू सभागार में टाटा वर्कस यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद की अध्यक्षता में रणनीति पर हुई चर्चा
जमशेदपुर।
आम बजट में पीएफ पर टैक्स लगाए जाने का प्रावधान किए जाने पर इंटक समर्थित सभी युनियनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कस यूनियन के सभागार में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता टाटा वर्कस यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने की. बैठक का संचालन करते हुए मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा कि केन्द्र सरकार मजदूरों की गाढ़ी कमाई को टैक्स के दायरे में लाकर नके साथ अन्याय कर रही है. इसके लिए हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सराकर किसी भी पार्टी का हो मजदूरों के साथ अन्याय करेगी तो सड़क से लेकर सदन तक विरोध किया जाएगा. विरोध की रणणीति बनाने के उद्देश्य से ही बैठक बुलाए जाने की बातें उन्होंने कहीं. बैठक में मुख्य रूप से टाटा वर्कस यूनियन के अरविंद पांडेय, नितेश राज, भगवान सिंह, बीके डिंडा, के अलावा पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय खान, रामाश्रय प्रसाद, टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह के अलावा पूरे प्रदेश के इंटक समर्थित यूनियन के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे. हालांकि देश भर के ट्रेड यूनियनों के विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने फैसले को लेकर रिव्यू करने का ऐलान किया है बावजूद इसके विरोध करने के पीछे के कारणों पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार पीछे के दरवाजे से इस कानून को लागू न कर दे इसलिए विरोध की रणनीति बनाने की आवश्यकता है.
