Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jharkhand Today New :@9 बजे दस खबर के साथ
Breaking News

Jharkhand Today New :@9 बजे दस खबर के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 30, 2021Updated:October 31, 2021No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रवि झा

Ranchi,30 अक्टुबर।

एक बार www.biharjharkhandnewsnetwork.com में स्वागत है। खबर दोपहर में जमशेदपुर के दस बड़ी खबर के साथ हम उपलब्ध है।

  1. 1. मंदिर मस्जिद -गुरुद्वारा -चर्च किसी एक मजहब और तबके का नहीं है हेमन्त सोरेन – मुख्यमंत्री

गोडडा।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड स्थित सर्वोदय हाट, बोहरा मंदिर के उद्घाटन और मां काली प्रतिमा प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम में  शामिल हुए । उन्होंने मंदिर में मत्था टेका और मां का आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने काली मां की विधि विधान से पूजा अर्चना कर राज्य की तरक्की और अमन चैन तथा राज्यवासियों के सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।  मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके दिल में सच्ची श्रद्धा होती है, उसे मां का आशीर्वाद जरूर मिलता  है ।मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर- -मस्जिद -गुरुद्वारा -चर्च किसी एक मजहब का नहीं है ।यह हर तबके और वर्ग के लिए होता है । यही हमारे देश की पहचान है और इसे हमें बनाए रखना है । मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह पोड़ैयाहाट प्रखंड स्थित बहोरा में नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन और प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में इतनी बड़ी तादाद में आप शामिल हुए, उसी तरह लोगों के प्रति  संवेदनशीलता बनाए रखें और समाज को एकजुट रखने में अपना अहम योगदान दें ।

  1. राज्यपाल रमेश बैंस ने बी.आई.टी. सिंदरी में अभियंत्रण की पढ़ाई कर रहे निर्धन परिवार के विद्यार्थियों के मध्य लैपटॉप का वितरण किया

रांची

राज्यपाल  रमेश बैस ने आज राज भवन के दरबार हॉल में बी.आई.टी. सिंदरी में अभियंत्रण की पढ़ाई कर रहे निर्धन परिवार के विद्यार्थियों के मध्य लैपटॉप का वितरण करते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपनी मातृभूमि के  लिये अच्छा कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी अपने आचरण से अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रौशन करें। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि भारत देश कभी सोने की चिड़ियाँ कही जाती थी। बिहार में स्थापित नालन्दा विश्वविद्यालय में कभी विदेशों से विद्यार्थी ज्ञानार्जन हेतु आते थे और आज स्थिति है कि हमारे यहाँ से विद्यार्थी पढ़ाई के लिये विदेश जा रहे हैं। हमारे विद्यार्थियों को अपने कौशल से भारत को विश्वगुरू के रूप में स्थापित करने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करना चाहिये। वे ऐसा कार्य करें कि भावी पीढ़ी उनके कार्यों का स्मरण करें। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देने हेतु कहा। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को समाज एवं देशसेवा हेतु प्रेरणा देते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह अल्पायु में ही फाँसी पर लटक गये क्योंकि वे भारत देश को स्वतंत्र देखना चाहते थे। उन्होंने अंनत प्रयास संस्था को इन विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान कराने हेतु बधाई दी।

  1. झारखंड विधान सभा में आयोजित दो दिवसीय प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 का आयोजन

विधानसभा अध्यक्ष  रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं संसदीय कार्य मंत्री  आलमगीर आलम ने आज झारखंड विधान सभा में आयोजित दो दिवसीय प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 में राज्य के विभिन्न जिलों के विश्वविद्यालयों से चयनित 24 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन देश के युवा मुख्यमंत्रियों में से एक है। युवा मुख्यमंत्री होने के नाते राज्य के युवाओं के अंदर क्षमता का विकास किस प्रकार हो, इसे लेकर मुख्यमंत्री सदैव गंभीर रहते हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज झारखंड विधान सभा में प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 का आयोजन किया जा रहा है।

वही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड विधान सभा अध्यक्ष के प्रयास से आज यहां प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं चयनित होकर यहां तक पहुंचे हैं। प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 का विषय काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण है।

  1. किसानों को कम ब्याज दर पर आसानी से मिल रहा ऋण

रांची

किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) राज्य के किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है। केसीसी के माध्यम से किसानों को खेती के लिए आसान दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ऋण का उपयोग कर किसान खेती के लिए बीज, खाद व जरूरी उपकरण खरीद रहे हैं। इससे जहां किसानों को खेती में सहायता मिल रही है, वहीं उन्हें साहूकारों के चंगुल से भी मुक्ति मिल रही है। मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन किसानों को लेकर काफी संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया था कि राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी से जोड़ा जाए और इसका लाभ उन्हें मिले। जिसका प्रतिफल है कि अक्टूबर 2021 के पहले सप्ताह तक राज्य के 20,1687 लाभुकों के ऋण के लिए 68,516 लाख रुपए की स्वीकृत दी गई थी। कृषि के साथ मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन के लिए भी ऋण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। यहां कुछ उदाहरणों से समझा जा सकता है कि किस तरह केसीसी राज्य के किसानों की खेती में सहाय़क सिद्ध हुआ है।

5. धनबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

धनबाद।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  दीपक प्रकाश ने धनबाद मे पत्रकारो से बातचीत में कहा है कि झारखंड सरकार ट्रांसफर और पोस्टिंग का व्यवसाय चला रही है।साथ ही सरकार के जितने भी मंत्री हैं वह झारखंड की खनिज संपदा को लूटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि लगभग 2 साल की इस सरकार में अगर एक भी उपलब्धि सरकार की है तो वह जनता को बताए। वे धनबाद के दो दिवसीय दौरे में थे। इस दौरान उन्होनें राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

  1. पाकुड़ सड़क दुर्घटना में दो की मौत ,मुआवजा को लेकर सड़क जाम

पाकुड़।

जिले के महेशपुर में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार महेशपुर- मुरारोई मुख्य सड़क के बीच सोनारपाड़ा गांव के पास ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच जबरदस्त टक्कर होने घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई। वही इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। वही घटना के बाद मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

  1. MP सुनील सोरेन का सीता सोरेन को सलाह, JMM से इस्तीफा देकर करें लड़ाई

दुमका।

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की पुत्रवधू  सह  दुमका के  जामा विधानसभा से विधायक सीता सोरेन का  अपनी पार्टी के विरोध कई ट्वीट करना इन दिनों राजनितीक गालियारों मे चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक सीता सोरेन के इस बयान पर दुमका सांसद सुनील सोरेन ने  अपनी प्रतिक्रीया देते हुए कहा कि सीता सोरेन जनता को गुमराह करना बंद करें. वे कहते हैं कि जिस तरह से शिबू सोरेन की पुत्रवधू बार-बार ट्वीट कर रही हैं और पार्टी की खामियों को उजागर कर रही है, अगर उसमें जरा भी नैतिकता है तो इस्तीफा दे देना चाहिए फिर झामुमो से लड़ाई करनी चाहिए।

  1. कबड्डी निर्णायक वर्ग प्रयोग के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

जमताड़ा:

झारखंड स्टेट तीन दिवसीय कबड्डी निर्णायक, रेफरी, महिला एवं पुरुष वर्ग के कार्यशाला का  हुआ शुभारंभ शनिवार को संत एंथोनी स्कूल में हुआ।  मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।  झारखंड प्रदेश से महिला एवं पुरुष वर्ग के मैच रेफरी भारी संख्या में पहुंचे है। कार्यशाला में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से मैच रेफरियों  को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यशाला में उपस्थित सभी अतिथियों ने बारी-बारी से अपना उद्बोधन दिया।

  1. बाल बाल बचे विधायक डॉ इरफान अंसारी और प्रतीक सिन्हा।

 

जामताड़ा।

जामताड़ा से रांची जाने के क्रम में शुक्रवार की देर शाम विधायक डॉ इरफान अंसारी सड़क दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गए। उनके साथ प्रतिक सिन्हा भी मौजूद थे। डॉक्टर इरफान अंसारी ने घटनास्थल का एक वीडियो वायरल किया है। फोन पर उनसे हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि एक सेमिनार में भाग लेने के लिए रांची जा रहे थे। शनिवार को रांची में सेमिनार होना है। इसी क्रम में बोकारो जैना मोड़ के पास एक अनियंत्रित डंपर डिवाइडर से टकराते हुए उनकी गाड़ी की तरफ बढ़ी। तभी चालक ने सूझबूझ से गाड़ी को दाहिनी तरफ ले गया। जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए। वहीं अनियंत्रित डंपर खेत में पलट गया। गाड़ी पलटने की आवाज पर काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे। विधायक डॉ इरफान अंसारी ने तत्काल घटना के संदर्भ में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उसके बाद

घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  विधायक ने बताया कि वे रांची के लिए रवाना हो गए हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं

10 तीन दिवसीय कोल्हान प्रमंडल प्रवास पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुँचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद।

जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल के तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर आये बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन शनिवार को जमशेदपुर में हुआ। एग्रिको क्लब हाउस सभागार में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने दो सत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान जमशेदपुर महानगर प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी शामिल रहे। प्रथम सत्र में उन्होंने जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के संग बैठक की। तो वहीं, दूसरे सत्र में सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल पालकों के संग संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त कर संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:14 दिसम्बर 2025 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 14, 2025

East Central Railway :150 की स्पीड में दौड़ी ट्रेन, ग्लास में रखा पानी छलका तक नहीं — देखें video

December 13, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

December 13, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.