Jharkhand Rajya Sabha Election : भाजपा ने आदित्य साहू को बनाया उम्मीदवार

342
AD POST

रांची।  झारखंड के  राज्यसभा चुनाव के लिए  भाजपा ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया।  भाजपा  ने आदित्य साहू को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा  के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार को जारी कर दी। भाजपा ने 9 राज्यों से 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से तो केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Bihar Rajya Sabha Election:जदयू ने झारखंड के खीरू महतो को बनाया बिहार से प्रत्याशी

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी लिस्ट में झारखंड से बीजेपी ने आदित्य साहू को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने श्री साहू के नाम पर मुहर लगा दी है. झारखंड में खाली हो रहे दो सीट को लेकर चुनाव होना है। इसको लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है.। अब सबकी निगाहें सत्ता पक्ष की ओर टिकी है।

AD POST

इन लोगों को राज्यसभा भेज रही भाजपा
भाजपा  ने मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, कर्नाटक से निर्मला सीतारमन और जग्गेश, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और डॉ. अनिल सुखदेवराव, राजस्थान से घनश्याम तिवारी, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, उत्तराखंड से कल्पना सैनी, बिहार से सतीश चंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल और हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार झारखंड से आदित्य साहू उम्मीदवार बनाया है।बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं. 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

16:35