Jharkhand News:कुमार संजय ने मुख्य आयकर आयुक्त का पदभार संभाला

148
AD POST

रांची।* 1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी श्री कुमार संजय को रांची में बिहार और झारखंड क्षेत्र के मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है और उन्होंने अपना कार्य-भार संभाल लिया है। उन्होंने विभाग में 33 वर्षों के अनुभव के साथ मुख्य रूप से कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ में काम किया है।

AD POST

अपने शुरुआती वर्षों में उन्होंने बिहार में चारा घोटाला मामलों को संभाला था। इसके पहले 2012-15 तक वे निदेशक (अनुसंधान) बिहार एवं झारखंड के पद पर पटना में पदस्थासपित थे, तथा पुन: 20219-22 के बीच निदेशक(अनुसंधान) लखनऊ थे, जिस दौरान उन्होंने अपने कार्य-काल में 90 से अधिक छापे भी मारे हैं। जांच के अतिरक्त उन्होंने भारत के शीर्ष 100 कंपनियों में से 50 से अधिक कंपनियों का भी कर निर्धारण किया है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, उबेर, पेप्सी, पीवीआर सिनेमा, सोडेक्सो पावरग्रिड, पीएफसी, पवनहंस हेलीकॉप्टर, एमटीएनएल जैसे कंपनियां शामिल हैं। आज वे बिहार और झारखंड क्षेत्र में कर-प्रशासन और राजस्व संग्रह की देख-रेख में बड़ी जिम्मेदारी की भूमिका निभा रहे हैं। इस क्षेत्र के वित्तीय मामलों में उनकी विशेषज्ञता और प्रशासनिक कार्य-कुशलता में अहम भूमिका रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

09:49