
दुमका।
लघु उद्योग भारती, दुमका जिला इकाई की एक विशेष बैठक युवराज पैलेस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष मानिक महेश्वरी ने की। इस बैठक में राष्ट्रीय सचिव इंद्र अग्रवाल और प्रांतीय उपाध्यक्ष के.एन. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में इंद्र अग्रवाल का भव्य स्वागत उपाध्यक्ष प्रदीप्त मुखर्जी और सचिव मनोज कुमार सिंघानिया ने अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर किया। बैठक में जिले के चावल उद्योग, पत्थर उद्योग, स्टील स्क्रैप उद्योग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्यमियों ने अपने सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के विभिन्न पहलुओं को साझा किया।
ADITYAPUR NEWS :कोलकात्ता में हुआ लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन
लघु उद्योग भारती की ओर से भारत सरकार और राज्य सरकार से तीन मुख्य मांगें रखी गईं।
पहली मांग थी दुमका में MSME का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने की, जिससे स्थानीय छोटे और मझोले उद्यमियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। दूसरी मांग थी कि जिला औद्योगिक विकास समिति में लघु उद्योग भारती को प्रतिनिधित्व दिया जाए, ताकि उद्यमियों की समस्याओं को सही मंच पर रखा जा सके। तीसरी बड़ी मांग थी कि दुमका में सैनिक स्कूल की स्थापना की जाए। इस संबंध में राष्ट्रीय सचिव श्री इंद्र अग्रवाल से अनुरोध किया गया कि वे रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ से मुलाकात कर यह मांग रखें।
इंद्र अग्रवाल ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि वे इन मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग देश की रीढ़ हैं और इनसे जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करना जरूरी है।
ADITYAPUR NEWS :औद्योगिक समस्याओं को लेकर JIADA प्रबंध निदेशक से मुलाकात की ASIA की टीम
बैठक में जिले के प्रमुख उद्यमी, ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार साह, संजीव सिंघानिया, बिपिन अग्रवाल, राकेश सिंघानिया, राधा वल्लभ भालोटिया, रितेश मेहरिया, मनोज भालोटिया, राजू मोदी और जमशेदपुर के पूर्व उपाध्यक्ष दशरथ उपाध्याय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



