Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jharkhand News :आने वाले 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए झारखंड को आगे ले जाने की दिशा में कदम बढ़ाना है – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
Breaking News

Jharkhand News :आने वाले 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए झारखंड को आगे ले जाने की दिशा में कदम बढ़ाना है – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती और राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल
BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 16, 2025No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

◆  राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 8 हज़ार 7 सौ 99 करोड़ रुपए की 1087 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास
======================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा – विकसित देश तभी बन सकता है जब राज्य विकसित होगा और राज्य तभी विकसित होगा जब जब हमारा गांव विकसित होगा
======================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा _विश्व पटल पर भारत की पहचान है तो उसमें झारखंड की बहुत बड़ी भूमिका है
======================
◆ मुख्यमंत्री बोले – हमारी सरकार ऐसा रास्ता तैयार करने का प्रयास कर रही है, जहां आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए अपार संभावनाएं मिले
=====================

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड तेजी से बदल रहा है , अब हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है
===================

● धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं

● अपने अमर वीर शहीदों और पूर्वजों के सपनों का झारखंड बनने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

● स्मृति शेष शिबू सोरेन जी राज्य के निर्माता, प्रणेता मार्गदर्शक थे। आदिवासी- मूलवासी एवं हर झारखंडी की वे पहचान थे

● अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए सभी को आगे आना होगा

● आदिवासी इस देश के मूलवासी हैं… प्रथम वासी हैं

रांची।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में आज राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार उपस्थित रहे, वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी मायने रखता है। यह हम सभी के लिए गौरव का दिन है । एक तरफ हम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मना रहे हैं तो दूसरी तरफ झारखंड राज्य के गठन का रजत पर्व उत्सव। इस मौके पर सभी अमर वीर- वीरांगनाओं और उन पूर्वजों को नमन करता हूं , जिन्होंने इस राज्य के लिए शहादत दी। अपने इन वीर शहीदों और पूर्वजों के सपनों का झारखंड बनने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं।

read more :Jharkhand News :महिलाओं को मजबूत बनाने को लेकर विशेष कार्य कर रही राज्य सरकार – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

… तो इस मंच पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन भी होते

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे उत्साह के साथ झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन, इस बार मेरा मन थोड़ा व्यथित हैं। क्योंकि, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं है। वह आज जीवित होते तो इस मंच की गरिमा और बढ़ जाती। स्मृति शेष शिबू सोरेन जी अलग राज्य के निर्माता और प्रणेता थे । वे हमारे मार्गदर्शक थे। आदिवासी- मूलवासी एवं हर झारखंडी की वे पहचान थे। उनके संघर्ष तथा योगदान को कभी भूल नहीं सकते हैं।

पूर्वजों के संघर्ष का ही नतीजा है कि आज हर झारखंडी सिर उठा कर खड़ा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य ने धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू, नीलाम्बर- पीताम्बर एवं टाना भगत जैसे कई वीर सपूतों को जन्म दिया है। उन्होंने इस देश और राज्य के लिए अपनी शहादत दी। हमारे पूर्वजों ने जल- जंगल- जमीन की रक्षा अन्याय और शोषण के खिलाफ विद्रोह और अपनी विरासत तथा अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया। अपने इन वीर शहीदो और पूर्वजों की वजह से हमें अलग पहचान मिली । उनकी शहादत और त्याग का नतीजा है कि आज हर झारखंडी, मूलवासी-आदिवासी सिर उठाकर खड़ा है और गर्व के साथ कह सकता है- हम झारखंडी हैं।

read more :Jamshedpur News :विशेष बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांश, प्रवीण, सुजल और शीतल ने मारी बाजी

आदिवासी इस देश के मूलवासी हैं, प्रथम वासी हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जंगल और जमीन की खातिर हमारे आदिवासी- मूल वासियों में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। आदिवासी इस देश के मूलवासी हैं…प्रथम वासी हैं । आज हमें अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ समृद्ध करना है । विश्व पटल पर इसे स्थापित करना है । इसके लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

विकसित देश के लिए विकसित राज्य और विकसित गांव बनाना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित देश तभी बन सकता है जब राज्य विकसित होगा और राज्य तभी विकसित होगा जब हमारा गांव विकसित होगा। हमारी सरकार इसी बात को ध्यान में रखकर गांव को मजबूत बनाने की दिशा में पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। गांव की समृद्धि से ही राज्य और देश की खुशहाली- उन्नति का रास्ता खुलता है।

प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है यह राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। प्रकृति ने इस राज्य की धरती के अंदर और धरती के ऊपर अनेकों चीज दी है। यह राज्य सिर्फ खनिज संसाधनों नहीं बल्कि पर्यटन और खेल जैसे कई क्षेत्रों में अलग पहचान के लिए जाना जाता है। यहां के मेहनतकश श्रम बल आज देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा रहा है। हमारी सरकार अपनी इन क्षमताओं को पहचानते हुए एक ऐसा रास्ता तैयार करने का प्रयास कर रही है , जहां आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए अपार संभावनाएं दिखे।

विश्व पटल पर भारत की पहचान है तो उसमें झारखंड की बहुत बड़ी भूमिका है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व पटल पर भारत की पहचान बनी है तो उसमें झारखंड की बहुत बड़ी भूमिका है। यहां के खनिज संसाधनों से देश भर के कल- कारखाने चल रहे हैं। व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है। इस राज्य ने देश को खनिज संसाधनों के साथ श्रम बाल भी दिया है, जिसकी बदौलत देश विकसित होने की राह पर आगे बढ़ रहा है।

झारखंड तेजी से बदल रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में इस राज्य में काफी कुछ बदला है । राज्य में अब और तेजी से बदलाव हो रहा है। राज्य को आगे ले जाने में जो व्यवधान आ रहे थे, उसे दूर करने का प्रयास हो रहा है । मैं कह सकता हूं कि आज झारखंड देश के अग्रणी राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।

महिलाओं को बना रहे हैं सशक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार ने निर्णायक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का प्रभाव साफ देखने को मिल रहा है। आज हमारी सरकार शुरू की गई इस योजना को कई अन्य राज्यों द्वारा भी अमल में लाया गया है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए सरकार हर मोर्चे पर उन्हें सहयोग कर रही है।

नए -नए आयाम जोड़ जा रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पर्यटन समेत सभी क्षेत्रों में कई नए आयाम जोड़ने का काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को सजाने- संवारने और सर्वांगीण विकास के लिए हर किसी को अपनी दायित्व का निर्वहन करना होगा। सभी के सहयोग से अपने झारखंड को एक मजबूत राज्य बना सकते हैं।

आने वाले 25 वर्षों को ध्यान में रखकर हमें आगे बढ़ना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ बना रहे हैं लेकिन, हमें आने वाले 25 वर्षों को ध्यान में रखकर प्रकृति के साथ संतुलन बनाते हुए झारखंड बनाने की तैयारी करनी होगी। हमारे पूर्वजों ने जो गरीबी,शोषण और अत्याचार का दंश झेला है। उससे बाहर निकल कर अपने को इस कदर मजबूत बनाना है कि हम अपने साथ इस राज्य को भी ताकत देने का काम कर सकें।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने लगाई है प्रदर्शनी

माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अनावरण किया। यहां इमर्सिव जोन में झारखंड राज्य के 25 वर्षों के सफर, भगवान बिरसा मुंडा समेत सभी अमर वीर शहीदों तथा दिशोम गुरु स्मृति शेष शिबू सोरेन जी की गाथा का अवलोकन किया। वहीं, झारखंड की 25 वर्षों की गाथा तथा उपलब्धियां पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।

1087 योजनाओं का की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 8 हज़ार 7 सौ 99 करोड़ रुपए की 1087 योजनाओं का की सौगात दी। इसमें 4 हज़ार 3 सौ 24 करोड़ रुपए की 878 योजनाओं का उद्घाटन तथा 4 हज़ार 4 सौ 75 करोड़ रुपए की 209 योजनाओं की नींव रखी।

किस विभाग की कितनी योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास

इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग की 64, ग्रामीण कार्य विभाग की 297, भवन निर्माण विभाग की 8, ऊर्जा विभाग की 5, गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की 146, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की 10, जल संसाधन विभाग की 213, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की 18, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 9, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की 11, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की 7, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की 76, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की 9, नगर विकास एवं आवास विभाग की 1, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग की 3 तथा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की 1 योजना का उद्घाटन संपन्न हुआ।

वहीं,पथ निर्माण विभाग की 50 , भवन निर्माण विभाग की 4, ऊर्जा विभाग की 3, गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की 47, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की 17, जल संसाधन विभाग की 24, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की 3, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की 5 , कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की 3 , स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की 21, नगर विकास एवं आवास विभाग की 24, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग की 6, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की 1, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की 1 योजना का शिलान्यास हुआ।

इन महत्वपूर्ण योजनाओं का हुआ शिलान्यास

● रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में रीक्रिएशन पार्क, इको पार्क तथा सामुदायिक पार्कका विकास।

● रांची के खादगढ़ा में बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का नवीनीकरण एवं उन्नयन।

● कोडरमा जिले में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक का निर्माण कार्य ।

● गुमला जिले में जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का निर्माण कार्य।

● शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक निर्माण कार्य ।

●नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिमडेगा में सिंथेटिक फुटबॉल मैदान का निर्माण कार्य।

● हजारीबाग जिले में नए फार्मेसी संस्थान का निर्माण कार्य।

● इको टूरिज्म योजना के तहत तिलक मांझी नेचर पार्क तथा फॉसिल पार्क का निर्माण कार्य।

● लोहरदगा, सिमडेगा,
मधुपुर और गिरिडीह में बर काउंसिल भवन के निर्माण कार्य।

● रांची के टाटीसिल्वे में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप का निर्माण कार्य।

इन महत्वपूर्ण योजनाओं का हुआ उद्घाटन

● कोर कैपिटल एरिया, रांची में विधानसभा सदस्यों के लिए निर्मित आवासीय परिसर का उद्घाटन।

● देवघर और लोहरदगा में नए समाहरणालय भवन का निर्माण।

● 400 केवी संचरण लाइन तथा 220/132/33 केवी ग्रेट सब स्टेशन, पतरातू का निर्माण ।

● गोड्डा में नए इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण।

● बोकारो में नए प्रोफेशनल कॉलेज का निर्माण।

● कोडरमा के डोमचांच में 50 बेड वाले अस्पताल का निर्माण कार्य।

● धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा, गोड्डा के बोआरीजोर, पाकुड़ के पाकुड़िया और सिमडेगा के ठेठईटांगर में प्रिफेब फील्ड अस्पताल, दुमका में धनवंतरी आयुष अस्पताल और गोड्डा में 50 बीएड वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण।

● सिमडेगा में नए अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का निर्माण।

● चतरा के इटखोरी एक मंदिर का संरक्षण एवं विकास कार्य।

रजत पर्व उत्सव समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू, मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, राज्य सभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री अमित कुमार महतो, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा, अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री नितिन मदन कुलकर्णी एवं प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल समेत कई वरीय पदाधिकारीगण तथा हजारों की संख्या लोग मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआइ के होमकमिंग में जुटे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, सबने कहा एक्सएल ने सिखाया ग्रेटर गुड का पाठ

December 6, 2025

Jamshedpur News :बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर साकची से अंबेडकर चौक तक विशाल कैंडल मार्च

December 6, 2025

Jamshedpur News :एबीएम कालेज ने घाटशिला कॉलेज को 21 रनों से हराया

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.