Jharkhand news : मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा से गंगोत्री कुजूर को मिला टिकट

290
AD POST

रांची  : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी लोकसभा एवं विधानसभा के उपचुनाव 2022 हेतु उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इसी बीच झारखंड के मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार बनाया गया है।गंगोत्री कुजूर छह जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बता दें कि मांडर उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 26 जून को होगी।

बंधु तिर्की को एकबार हरा चुकी हैं पराजित
गंगोत्री कुजूर वर्ष 2014 में मांडर से भाजपा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। गंगोत्री कुजूर ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के बंधु तिर्की को 7605 वोटों से पराजित किया था। गंगोत्री कुजूर को 54200 मत मिले थे, जबकि बंधु तिर्की को 46547। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गंगोत्री कुजूर का टिकट काट देव कुमार धान को चुनाव में उतारा था। वे झाविमो के बंधु तिर्की से करीब 23 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

AD POST

BIHAR NEWS : इंडो-नेपाल सीमा पर नेपाल जाने के क्रम में पकड़ाई एक विदेशी महिला

बंधु तिर्की को एकबार हरा चुकी हैं पराजित
गंगोत्री कुजूर वर्ष 2014 में मांडर से भाजपा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। गंगोत्री कुजूर ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के बंधु तिर्की को 7605 वोटों से पराजित किया था। गंगोत्री कुजूर को 54200 मत मिले थे, जबकि बंधु तिर्की को 46547। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गंगोत्री कुजूर का टिकट काट देव कुमार धान को चुनाव में उतारा था। वे झाविमो के बंधु तिर्की से करीब 23 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

14:34