Jharkhand News :साहित्यकार नरेश अग्रवाल को बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान 2023

0 217
AD POST

रांची।

रांची प्रेस क्लब में आयोजित भव्य समारोह में जमशेदपुर के साहित्यकार नरेश अग्रवाल को बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान 2023 प्रदान किया गया । यह सम्मान पटना से आए साहित्य अकादमी से पुरस्कृत वरिष्ठ कवि  अरुण कमल के हाथों दिया गया।  अरुण कमल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में  विद्या भूषण, महादेव टोप्पो,  प्रमोद कुमार झा,  अशोक प्रियदर्शी आदि भी उपस्थित थे।

AD POST

अरुण ने नरेश की कृतियों की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि वे 20 वर्षों से लगातार साहित्य की साधना कर रहे हैं एवं उनकी रचनाएं देश के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित हो रही हैं। नरेश अग्रवाल की अब तक 23 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा वे मरुधर के स्वर नामक त्रैमासिक पत्रिका के संपादक भी हैं।

सम्मान समारोह के बाद साहित्यिक चर्चा भी हुई। संस्था के अध्यक्ष कवि शिरोमणि महतो एवं महासचिव नीरज नीर ने भी साहित्य अकादमी बनाने के संबंध में अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद आदि से आए अनेक साहित्यकार उपस्थित थे। उपस्थित साहित्यकारों में प्रमुख अनीता रश्मि, रश्मि शर्मा, निलोत्पल रमेश, प्रशांत गौरव, अनुज लुगुन, सुरेश निराला, गीता चौबे, सुनीता अग्रवाल, संगीता कुजारा टाक, अनिल किशोर सहाय, चाहत अन्वी झा, प्रियंवदा प्रियदर्शी, राजेश पाठक आदि प्रमुख थे।
धन्यवाद ज्ञापन मयंक मुरारी ने दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

20:09