Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jharkhand News:सातवें चरण के चुनाव में गोड्डा, राजमहल और दुमका के 53,23,886 मतदाता करेंगे मतदानः के. रवि कुमार
Top Stories

Jharkhand News:सातवें चरण के चुनाव में गोड्डा, राजमहल और दुमका के 53,23,886 मतदाता करेंगे मतदानः के. रवि कुमार

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 31, 2024Updated:May 31, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सातवें चरण का प्रचार खत्म, 1 जून को होगा दिनभर मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

*रांचीः* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि सातवें चरण के चुनाव के तहत 1 जून को गोड्डा, राजमहल और दुमका में होने वाले मतदान के लिए प्रचार थम चुका है। चुनाव प्रचार आदि कार्यों को लेकर बाहर से उस क्षेत्र में गये लोगों का वहां से निकलना भी शुरू हो चुका है। निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बाइक सवार क्विक रिसपांस टीम की भी तैनाती की गयी है। पूर्व में कुछ क्षेत्रों में नक्सली गतिविधि थी, लेकिन वर्तमान में इलाके में नक्सली गतिविधि का कोई खुफिया इनपुट नहीं है। दुमका के तीन बूथों को बदला गया है। मतदानकर्मी शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे और शनिवार को मतदान के बाद सभी मतदानकर्मी वापस लौट जाएंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस बार दिनभर मतदान होगा, इसलिए सभी मतदाता मतदान जरूर करें। वह गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोड्डा, राजमहल और दुमका में कुल मतदाताओं की संख्या 53,23,886 है। उनमें 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला समेत 33 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। वहीं कुल बूथों की संख्या 6258 है। इनमें से 489 बूथ शहरी इलाके में और 5769 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 241 बूथों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। जबकि 7 बूथों पर दिव्यांग और 11 पर युवा मतदान की सारी व्यवस्था संभालेंगे। 18 बूथ यूनिक हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 17,04,671 मतदाता एक जून को मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 8,51,165 पुरुष, 8,53,496 महिला और 10 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2020 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 127 शहरी क्षेत्र में और 1893 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 166 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे। इसी तरह 3 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 6 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे। यहां के 5 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं।

दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15,91,061 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 7,99,045 पुरुष, 7,92,010 महिला और 6 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1891 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 105 शहरी क्षेत्र में और 1786 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं।इस निर्वाचन क्षेत्र में 70 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे। इसी तरह 1 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 3 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे। यहां के 11 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं।
गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 20,28,154 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 10,50,328 पुरुष, 9,77,809 महिला और 17 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2347 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 257 शहरी क्षेत्र में और 2090 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में 5 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे। इसी तरह 3 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 2 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे। यहां के 2 बूथ यूनिक कैटेगरी में है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.