Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JHARKHAND NEWS :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आधुनिकतम तकनीक से निर्मित सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड पथ -सह -आरओबी परियोजना राज्य को किया समर्पित
Breaking News

JHARKHAND NEWS :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आधुनिकतम तकनीक से निर्मित सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड पथ -सह -आरओबी परियोजना राज्य को किया समर्पित

मुख्यमंत्री ने सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर का नामांकरण झारखंड के सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव जी के नाम पर करने की घोषणा की
BJNN DeskBy BJNN DeskJune 5, 2025No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य की जनता को एक बड़ी सौगात दी । उन्होंने आधुनिकतम तकनीक से निर्मित सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर / एलिवेटेड पथ -सह -आरओबी परियोजना का उद्घाटन कर इसे राज्य की जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर का नामकरण झारखंड के सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव जी के नाम पर करने की घोषणा की । मुख्यमंत्री ने वन भवन, डोरंडा, रांची में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सिरमटोली सरना स्थल में पूजा -अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की।

Read More:JHARKHAND NEWS : रांची जिले में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अप्रैल माह की 2500 रुपए की सम्मान राशि बैंक खाते में ट्रांसफर

राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने की दिशा में मुख्यमंत्री के प्रयासों का दिख रहा असर

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के व्यवस्थित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी है, और कई योजनाओं का क्रियान्वयन जल्द होगा। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस फ्लाईओवर के चालू होने से राजधानी वासियों को काफी हद तक ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी । इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगा और परिवहन में समय के साथ ईंधन की बचत होगी।

Read More:JHARKHAND :मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड दौरे पर पहुंची 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने की मुलाकात।

राज्य की जनता के प्रति निभा रहे जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को आपका बड़ा सहयोग मिला है। ऐसे में हमारी सरकार राज्य की जनता के प्रति जिम्मेदारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ निभा रही है। एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते हम शहर से लेकर गांव तक हर व्यक्ति, वर्ग, समुदाय और तबके के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं, ताकि इस राज्य को पूरी मजबूती के साथ आगे ले जा सकें। इस कड़ी में जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं , वहीं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जरिए नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसी ही कई और योजनाएं हैं, जिनसे लोगों को सशक्त बनाने का प्रयास निरंतर जारी है।

Jharkhand News :मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को अधिकारियों ने 16वें वित्त आयोग की टीम के झारखंड दौरे के मद्देनजर राज्य सरकार की तैयारियों से अवगत कराया, वित्त मंत्री  राधा कृष्ण किशोर भी रहे मौजूद

दूसरे देशों और राज्यों की अच्छी व्यवस्था को अपनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और राज्य से अपने राज्य की तुलना करना उचित नहीं है। हर देश की अपनी अलग-अलग व्यवस्थाएं, वातावरण, रहन-सहन और माहौल होते हैं, जिसे अपने प्रदेश में लागू करना उचित नहीं है। लेकिन, हम वहां की बेहतर व्यवस्था को अपने राज्य के वातावरण, जरूरतों और परिस्थितियों के अनुरूप अपना सकते हैं।

Jharkhand News:अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग क़तई बर्दास्त नहीं -डॉ इरफान अंसारी ,स्वास्थ्य मंत्री

वीरों- वीरांगनाओं का राज्य है झारखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों-वीरांगनाओं की धरती है। हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया था। संविधान निर्माण समिति में भी हमारे राज्य के कई व्यक्तित्व शामिल थे । ऐसे में अपने इन वीर शहीदों, और शख्सियतों को सम्मान देने की परंपरा कभी नहीं रुकेगी।

आज पूरी दुनिया के लिए पर्यावरण एक बड़ी चुनौती

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ लगातार हो रहा है । पर्यावरण पर हो रहा यह हमला मानव जीवन और जीव जंतुओं के लिए खतरा बनता जा रहा है । आज पर्यावरण पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। अगर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे नहीं आएं तो हम सभी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने से कोई रोक नहीं सकता। ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

वनों को बढ़ाने का प्रयास करना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति का सीधा संबंध हमारे जीवन से जुड़ा है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन और अन्य जीव जंतु सुरक्षित रहेंगे। ऐसे में वनों को बढ़ाने का प्रयास करना है । उन्होंने लोगों से कहा कि इसके लिए हम सभी सिर्फ एक-एक पेड़ भी लगाएं तो निश्चित तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा और यह पर्यावरण के लिए काफी निर्णायक साबित होगा।

झारखंड का नाम ही हरियाली का प्रतीक है

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का नाम ही हरियाली का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन इस राज्य की पहचान है। इतना ही नहीं, किसी ना किसी माध्यम से हम सदियों से प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं। हमें ना सिर्फ प्रकृति के साथ जुड़ा रहना है, बल्कि इसे और समृद्ध करने के लिए पहल करना है । इस दिशा में हमारी सरकार ने प्रयोग किये हैं। अब सरकारी समारोहों में अतिथियों को पौधा प्रदान करने की परंपरा को शुरू किया है। इसका मकसद पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग और सतर्क करना है।

आज की जरूरत है संतुलित विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विकास की नई ऊंचाइयों को छूना है। पर्यावरण का भी ख्याल रखना है। मानव जीवन और जीव जंतुओं को भी सुरक्षित करना है । ऐसे में पर्यावरण के साथ तालमेल स्थापित करना आज की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संतुलित विकास से ही संभव है। ऐसे में पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ना है।

दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ आगे आना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के स्तर पर कई नियम- कानून और नीतियां बनाई गई है, लेकिन इन नियमों और नीतियों से बेहतर है कि हम सभी दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करें। जब हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होगा ,तभी प्रकृति को सुरक्षित रख सकेंगे।

ऐसी चीजों से दोस्ती करें जिससे पर्यावरण को खतरा नहीं हो

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हमें ऐसी चीजों से दोस्ती करना चाहिए, जिससे पर्यावरण को खतरा नहीं हो। उन्होंने कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। एक छोटा सा प्लास्टिक का बैग आपकी जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। इसी वजह से प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन, इसका कोई अंतिम परिणाम अभी तक सामने नहीं आ पाया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक आने के पूर्व भी हमारी जिंदगी चल रही थी। हम एनवायरमेंट फ्रेंडली सामानों का इस्तेमाल कर रहे थे और प्रकृति का बचाव भी हो रहा था । ऐसे में आज एक बार फिर हमें वैसी चीजों के इस्तेमाल के लिए आगे आना होगा, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।

इस अवसर पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्री अमित कुमार महतो, विधायक श्री सुरेश बैठा, राज्य समन्वय समिति के सदस्य श्री राजेश ठाकुर, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री अनुराग गुप्ता, सचिव श्री अबुबकर सिद्दीक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अशोक कुमार औऱ रांची रेल मंडल के डीआरएम सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।
###

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :पटना में अर्जुन मुंडा और नीतीश कुमार की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

September 10, 2025

Jamshedpur News :इनरव्हील क्लब जमशेदपुर ने किया स्ट्रीट डॉग्स का वैक्सीनेशन प्रोजेक्ट, रंकिनी मंदिर परिसर में अभियान

September 10, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध पत्थर चिप्स लदा वाहन जब्त

September 10, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.