
RANCHi।


झारखंड में शुक्रवार को कई IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इस दौरान राज्य के कई जिलों के DC का तबादला और नये DC को योगदान देने को कहा गया है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
राज्य सरकार के द्रारा जारी अधिसुचना के मुताबिक पूर्वी सिहभूम जिला के नए उपायुक्त श्रीमती जाधव विजया नारायण राव होगी। वही जमशेदपुर के उपायुक्त पद पर पदस्थापित सूरज कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। वही गुमला के उपायुक्त के पद पर पदस्थापित शिशिर कुमार सिन्हा, भा.प्र.से. (झा:2006) को स्थानान्तरित करते हुए विशेष सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. उपायुकत, गढ़वा के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार पाठक, भा.प्रसे. (झा:2006) को स्थानान्तरित करते हुए निदेशक, नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. उपायुक्त, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित दिलीप कुमार टोप्पो, भा.प्र.से. (झा:2006) को स्थानान्तरित करते हुए निदेशक, खेलकूद, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. मिशन निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसायटी, राँची के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार, भा.प्र.से. (झाः2008) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, झारखण्ड, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. उपायुक्त, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित राहुल कुमार सिन्हा, भा.प्रःसे. (आः2011) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, पर्यटन, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है