top post ad

Jharkhand Election 2024: BJP ने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय,आज कभी भी हो सकती है घोषणा,देखें संभावित प्रत्याशी की सूची

0 191
AD POST

रांची।

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों की सूची तैयार हो गई हैं। नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मंगलवार शाम करीब दो घंटे तक बैठक चली। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष उन सीईसी सदस्यों में शामिल थे जिन्होंने यहां पार्टी मुख्यालय में उम्मीदवारों की संभावित सूची पर विचार-विमर्श किया।


इन नेताओं की भी रही उपस्थिती

झारखंड के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, झारखंड भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित झारखंड भाजपा कोर ग्रुप के अन्य कई महत्वपूर्ण नेता भी बैठक में मौजूद रहे।

Local AD

आज कर सकती है उम्मीदवारों के नाम

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में झारखंड की 50 के लगभग विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि भाजपा गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। पहली सूची में 35 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। इनमें केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मूंडा, झारखंड मुक्ति मोर्चा से भाजपा में आए चंपई सोरेन सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

संभावित भाजपा प्रत्याशियों की सूची

कांके – कमलेश राम
हजारीबाग – प्रदीप प्रसाद
डालटनगंज – आलोक चौरसिया
कोडरमा – नीरा यादव
दुमका -सुनील सोरेन
जमशेदपुर पश्चिमी – सरयू राय(जदयू)
बोकारो – बिरंचि नारायण
बेरमो- रविन्द्र पांडेय
बगोदर- नागेंद्र महतो
गांडेय -मुनिया देवी
गिरिडीह- निर्भय शाहबादी
निरसा – अपर्णा सेन
चंदनकियारी – अमर बाउरी
गुमला – सुदर्शन भगत
मधुपुर- गंगा नारायण सिंह
सारठ – रणधीर सिंह
जरमुंडी – देवेंद्र कुंवर
सिसई- अरुण उरांव
पोटका – मीरा मुंडा
खिजरी – राम कुमार पाहन
राजधनवार – बाबूलाल मरांडी
बरही – मनोज यादव
गोड्डा – अमित मंडल
महागामा – अशोक भगत
राजमहल – अनंत ओझा
सरायकेला – चंपाई सोरेन
धनबाद – राज सिन्हा
तमाड़ – राजा पीटर (JDU)

झारखंड में होना है दो चरणों मे चुनाव

चुनाव आयोग ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की है। वहीं, झारखंड की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान की घोषणा की गई है। पहले चरण के तहत राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

AD
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More