जमशेदपुर ।

पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह मंत्री सरयू राय ने सोनारी पी एन बी कॉलोनी व कदमा मैरिन ड्राईव शिव नगर का दौरा किया। दौरे के क्रम में वे जनता की समास्याओं को जानने के लिए सोनारी मंडल व कदमा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का जायजा लिया और वहाँ के निवासियों के लिए सड़क, नाली, पीने के पानी की व्यवस्था जल्द-से-जल्द कराने का निर्देश जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय को दिया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समास्याओं का निराकरण जल्द-से -जल्द करा दिया जाएगा।
कौशल विकास केन्द्र का किया उदघाटन
पश्चिम के अंतर्गत सोनारी, कागल नगर फूड प्लाजा के पास 57 लाख 51 हजार 554 रूपए की लागत से बनने वाले कौशल विकास केन्द्र के भवन का शिलान्यास जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह झारखंड सरकार के माननीय मंत्री सरयू राय एवं सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक प्रतिनिधि श्री चितरंजन वर्मा, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय, मंडल के अध्यक्ष चुन्नु भुमिज, मंडल विधायक प्रतिनिधि विरेन्द्र कुमार सिंह, रीता सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सुखदेव कुमार सिंह, बुद्वेश्वर कर्मकार, तापस चटर्जी, महेन्द्र यादव, अतुल सिंह आदि उपस्थित थे।