![AD POST](https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-6.22.47-AM.jpeg)
जमशेदपुर।
![AD POST](https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-6.22.47-AM.jpeg)
चाईबासा ट्रेजरी ऑफिस का लिपीक राजेन्द्र कुंकल 6 हजार रिश्वत लेते हुए भष्ट्राचार निरोधक व्युरो ने पकड़ा। बताया जाता है कि बड़ा बाबु पेशंन राशि निर्गत करने के नाम पर 6 हजार की रिश्लत की मांग की थी।
इस सबंध मे एटी करप्शन विभाग के डी एस पी अमर पाण्डेय ने बताया कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव के रहने वाले शभुनाथ कोड़ा के भष्ट्राचार निरोधक व्युरो कार्यलय मे आवेदन दिया गया था। आवेदन के माध्यम से बताया कि उनके पिता नरेश चद्न कोड़ा बिहार पुलिस मे हवलदार थे। बीमारी होने के कारण उन्होने स्वेच्छिक सेवानिवृत 2012 ले लिया। इस दौरान सरकारी नियम अनुसार देय लाभ और पेंशन भुगतान का लाभउनके पिता को नही मिला ।इसी बीच बादी के पिता 2015 मे देहांत हो गया। लेकिन देहांत के बाद मां को मिलने वाली पेंशन नही मिला। इस सर्दभ मे कोषागार के लिपीक राजेन्द्र कुकंल के द्वारा टालमटोल किया जानेलगा।लिपीक ने पेशन अदायगी के पत्र देने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
वादी के आवेदन को सत्यापन किया गया और उसकेआरोप को सही पाया गया। उसी आलोक पर कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते चाईबासा ट्रेजरी ऑफिस का लिपीक राजेन्द्र कुंकल को गिरफ्तार किया गया।
Comments are closed.