Jamtara news -खेल एवं पर्यटन मंत्री हाफिजुल हसन ने की घोषणा गांधी मैदान को खेल ग्राउंड के रूप में किया जाएगा विकसित

403
AD POST

जामताड़ा।
झारखंड सरकार के खेल एवं पर्यटन मंत्री हाफिजुल हसन ने जामताड़ा गांधी मैदान को खेल मैदान के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। पूर्व विधायक विष्णु भैया के आवास पर उन्होंने इस बात की घोषणा की है। बता दे कि मंत्री जामताड़ा में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। उसके बाद उन्होंने पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया के दुमका रोड स्थित आवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी सह समाज सेविका चमेली देवी से मुलाकात की।

AD POST

इसी क्रम में जामताड़ा जिला के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी ने पूर्व विधायक के आवास पर उनसे मुलाकात की और खेल को विकसित करने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। खेल से जुड़े लोगों ने मांग की है कि जामताड़ा में इकलौता खेल ग्राउंड गांधी मैदान है जिसका उपयोग खेल के अलावा अन्य कार्यों में किया जा रहा है। इस संदर्भ में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मेरे संज्ञान में यह बात नहीं थी, आज आई है। चालू वित्तीय वर्ष में ही प्रयास होगा कि गांधी मैदान को बेहतरीन खेल ग्राउंड के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही उन्होंने गांधी मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाने की भी बात कही।

बता दें कि इससे पूर्व समाजसेवी चमेली देवी ने रांची में मंत्री से मुलाकात की थी और विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा था। उस दौरान मंत्री ने जामताड़ा आने का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में वे दीपावली के दिन पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया के आवास पर पहुंचे। मौके पर पूर्व विधायक की धर्मपत्नी चमेली देवी झामुमो जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम, वरिष्ठ झामुमो नेता रवि दुबे, जीतू सिंह, भूपेश गुप्ता, राजीव माझी, ओलंपिक संघ के पदाधिकारी दीपक दुबे सहित अन्य उपस्थित थे।झामुमो सोशल मीडिया सेल सादिक अंसारी भी उपस्थित रहे

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

16:53