जामताड़ा।
जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी के निर्देशानुसार वार्ड संख्या 14 में वार्ड पार्षद फ्रेंकलिन ब्लैक की अध्यक्षता में वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग, पीएम आवास के लाभार्थी मोहल्ले की महिलाएं उपस्थित थे।
बैठक में मोहल्ले के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। मौके पर पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि नगर पंचायत का जनसंवाद निर्णय सराहनीय है। लोगों को बैठकों से जनहित के हर योजनाओं की जानकारी मिलती है। इसका लाभ नगर वासियों को मिल रहा है। बैठकों से एवं संवाद से हर समस्या का समाधान संभव है। नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वार्ड के कई स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का समाधान हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप जामताड़ा नगर पंचायत का स्वरूप बदला हुआ है। विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को मंडल ने प्रशंसनीय बताया एवं संवाद की इस कार्यक्रम को आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा जनसंवाद के लिए लोगों के बीच आकर बात सुनने और लोगों को बात रखने देने का निर्णय का सराहना किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग एवं महिलाएं उपस्थित थे।
