
जामताड़ा।
जामताड़ा थाना क्षेत्र के चलना गांव से नदी किनारे बालू में गड़ा हुआ एक महिला का सिर एवं प्राइवेट पार्ट कटा हुआ लाश बरामद हुआ है। लाश मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल हो गई है। लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार धोबना गांव के करमा डंगालपाड़ा गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला सुखोदी हेंब्रम के रूप में मृतका की पहचान की गई है। घटना चार-पांच दिन पहले की बताई जा रही है।


बता दें कि सोमवार को गांव के कुछ बच्चे नदी की ओर मछली पकड़ने गए थे। तभी उन लोगों ने बालू में गड़ा हुआ शव को देखा। नजदीक आने पर महिला का पैर बालू के बाहर निकला हुआ था। तत्काल बच्चों ने शोर मचाते हुए गांव वालों को इकट्ठा किया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार की देर रात जामताड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद किया। महिला का सिर एवं प्राइवेट पार्ट काट दिया गया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए थाना ले आई है।
परिजनों के अनुसार मृतका का दामाद पिछले कई दिनों से बीमार है और सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है जिसकी वजह से बेटी भी दामाद के इलाज के लिए सदर अस्पताल में ही ठहरी हुई हैं। इसी वजह से महिला प्रतिदिन बगल के ही राशिडीह अपने बेटी के यहां रात को सोने चली जाती थी। बता दें कि बेटी के घर में 3 छोटे-छोटे बच्चे अकेले रहते थे। जिसकी देखभाल के लिए महिला रोजाना रात को चली जाती थी। इसी क्रम में बुधवार की रात भी महिला अपने घर से बेटी के घर जाने के लिए निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को जब बच्चे मछली पकड़ने नदी की ओर गए तब जाकर इस मामले की जानकारी मिली। वह पुलिस मामले में चुप्पी साधे हुए है और उसमें बताने से फ़िलहाल परहेज कर रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि गोतिया से आपसी विवाद चल रहा था। घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह 55 वर्षीय महिला के इतनी नृशंस हत्या करने के पीछे वजह क्या है