Jamtara News :सड़क हादसे में हुए घायलों का सांसद ने लिया हाल- समाचार
24 घंटे में सिविल सर्जन को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

जामताड़ा।
दुमका सांसद सुनील सोरेन अपने नियमित जामताड़ा दौरे पर शनिवार को पहुंचे। इस क्रम में वे सदर अस्पताल गए जहाँ उन्होंने जामताड़ा में हुए सड़क दुर्घटना के घायलों का हाल चाल जाना।अस्पताल दौरे के क्रम में सांसद को सदर अस्पताल के अनेक अनिमियता की शिकायत मरीजों द्वारा मिली। सांसद ने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कहा कि अगले 24 घण्टे में सभी शिकायतें दूर होनी चाहिए। सिविल सर्जन ने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने का आश्वासन भी दिया।

इसके बाद सांसद सोरेन ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में माल्यार्पण किया। उसके बाद प्रह्लाद दास एवं जीतू सिंह के अवास जाकर पर दोनों के पिता के निधन होने पर शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर मुन्ना सिंह, सुमित शरण, चंडी चरण दे, मोहन शर्मा, कमलेश मण्डल, राजेश यादव, मोहित सिंह, दुबराज मण्डल, मनीष नारनोलिया, जीत दुबे, पिंटू गुप्ता, अंगभूति सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।