Jamtara News:जननायक के रूप में मनाई गई पूर्व विधायक विष्णु भैया की जयंति, हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

चमेली देवी ने की घोषणा जनता का सहयोग मिल रहा है, अगले चुनाव में उतरेंगी मैदान में

360
AD POST

जामताड़ा।
शुक्रवार को जामताड़ा के पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की 60वें जन्मदिन को जननायक जयंती के रूप में मनाया गया। जननायक जयंती के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की तरफ से किया गया। जिसमे समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जामताड़ा विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी सम्मिलित हुए। इस मौक़े पर इरफ़ान ने कहा कि वे इस सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे है। आज विष्णु भैया हमारे बीच नही है पर उनके अधूरे कार्यों को हमें मिलकर पूरा करना है। कहा की विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी उनकी माँ के समान है। इनकी हिम्मत और जज़्बे को वे सलाम करते है। जामताड़ा के विकास के लिए ये हमेशा राज्य मुख्यालय के दरवाज़ों पर पहुँचती है। नगर की कई समस्याओं को लेकर उनसे भी मिली है और जामताड़ा के विकास के लिए और स्वच्छ राजनीतिक वातावरण के लिए चमेली देवी को आगे आना चाहिए। इस मुहिम में हम सभी उनके साथ है।

AD POST

वही मौक़े पर चमेली देवी ने कहा कि आज हमारे जननायक हमारे बीच नही है। पर उनकी जयंती को जामताड़ा उसी उल्लास से मना रहा है, जैसा उनके जीवन काल में मनाया जाता था। जामताड़ा के लिए आज दो-दो त्योहार है एक रथ यात्रा और दूसरा विष्णु भैया जयंती। आगे उन्होंने कहा की वे अपने नेता और पति के अधूरे कार्यों को पूरा करने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। जिसमें न सिर्फ़ जामताड़ा बल्कि पूरे झारखण्ड का साथ उन्हें मिल रहा है। आने वाले समय में हम सभी को साथ मिलकर जामताड़ा को आगे बढ़ाना है। विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की तरफ़ से स्मृति चिन्ह देकर शहर के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मौक़े पर एसडीओ जामताड़ा संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्रा, व्यवसायी निगम सिंह, डॉ डीसी मुंशी, डॉ राकेश चौबे, राजेश चौबे, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, डॉ कीर्ति झा, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांति देवी, आभा आर्या, सुभाष मिर्धा, जीतु सिंह, भूपेश गुप्ता, कामता सिंह, दीपक दुबे, राजीव माँझी, आनंद टूदु, अजय पांडेय आदि उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

00:07