जामताड़ा।
झारखण्ड विधानसभा बजट सत्र 2022 के समापन के उपरांत क्षेत्र पहुंचने पर जामताड़ा वासियों ने विधायक डॉ इरफान अंसारी का भव्य स्वागत किया। सत्र के दौरान डॉ इरफान अंसारी ने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को उठाया और सरकार के समक्ष मांगे रखी। क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पर्यटन, सड़क, पुल, मधुपुर को जिला बनाने, पबिया को प्रखंड बनाने संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को सदन में जोरदार तरीके से रखा।
पबिया को प्रखंड बनाने की मांग जामताड़ा विधायक द्वारा सरकार से मंज़ूर कराने पर पबिया वासियों ने उनका भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि पबिया को प्रखंड का दर्जा मिलने से हमे बहुत खुशी है।
वही डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि वे जनसेवा के लिए राजनीति में आए हैं। जामताड़ा का सर्वांगीण विकास ही प्राथमिकता है। हर स्तर, हर माध्यम से लोगों की सेवा में दिन रात लगे रहते हैं। पबिया के प्रखंड बन जाने से लोगों को प्रशासनिक कार्यों में आसानी होगी एवं उन्हे विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा।

