Jamtara News :नाव दुर्घटना पर प्रशासन एवं विधायक द्वारा नहीं उठाया जा रहा है कारगर कदम: वीरेंद्र

जामताड़ा।
मैथन डैम के बिरगांव श्यामपुर घाट पर नौका दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता की गई। जिसमें नौका दुर्घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंडल ने बताया कि झारखंड सरकार, जिला प्रशासन एवं स्थानीय विधायक इरफान अंसारी द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। कहा कि प्राप्त सूचना के अनुसार एक मृत महिला का शव एवं कुछ मोटर साइकिल एवं नौका, दुर्घटना स्थल से प्राप्त किया जा सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त नौका में दर्जन से अधिक व्यक्ति सवार थे। बाकी लोगों का बरामदगी अभी तक नहीं हो पाया है।

मंडल ने कहा घटना हृदय विदारक है। नाव दुर्घटना में प्रभावित परिवार अपने लापता स्वजन की बरामदगी के इंतजार में है। उन्होंने आरोप लगाया कि आसपास के लोगों के प्रयास से यह बरामदगी संभव हो पाया है। प्रशासन नाकाम साबित हुआ है और दुर्भाग्यपूर्ण रूप से स्थानीय विधायक इरफान अंसारी बरामदगी पर अपना श्रेय लेने में लगा है। कहा विधायक इरफान अंसारी लोगों की आंखों में धूल झोंकने काम कर रहा है। विधायक मुख्यमंत्री से बीरगांव श्यामपुर में अधूरे फूल का निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मिलने नहीं गए थे बल्कि लाल बत्ती के लिए मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। मंडल ने कहा प्राप्त सूचना के अनुसार भाजपा के दो विधायक के दबाव पर असहज हुए विधायक इरफान अंसारी द्वारा लोगों के आंखों में धूल झोंकने के लिए एवं मीडिया में बने रहने के लिए वीरगांव श्यामपुर घाट पर पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही। मंडल ने आरोप लगाया विधायक इरफान अंसारी को क्षेत्र के लोगों से कोई संवेदना नहीं है। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने वीर गांव श्यामपुर के अधूरे पुल को विधायक इरफान अंसारी का विफलता का निशानी बताया। कहा कि विधायक को क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। जामताड़ा में नौका दुर्घटना से झारखंड सरकार एवं विधायक इरफान अंसारी के प्रति रोष बढ़ा है एवं निराशा है। नौका दुर्घटना में लापता लोगों को जल्द बरामद करने एवं मुआवजा देने का मांग किया। भाजपा द्वारा मृतक परिवार को 20 लाख रुपया मुआवजा एवं प्रत्येक परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का मांग किया गया। मौके पर जिला महामंत्री सुमित शरण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts

Apple Inc :भारतीय मूल के सबीह खान बने एप्पल के नए सीओओ, कंपनी संचालन में निभाएंगे अहम भूमिका

 दिल्ली | दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी Apple Inc. ने भारतीय मूल के सबीह खान को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एप्पल के प्रबंधन…

Read more

Indain Railways : रेल मंत्री ने दिए लेवल क्रॉसिंग सुरक्षा के 11 सख्त निर्देश, 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

नई दिल्ली।  देश के रेल मंत्री ने अपने पूज्य पिता के निधन के बावजूद कर्तव्यपरायणता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रेलवे की सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर ध्यान देना…

Read more

राजनीति

Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

  • June 27, 2025
Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

  • June 25, 2025
JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

  • June 18, 2025
JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

  • June 16, 2025
Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि